24 जून 2021

बिखरी जिंदगी को समेटने महिला ने लगाया दिल तो प्रेमी ने हवस मिटाने के बाद दी जान से मारने की धमकी

गुरुग्राम। गुरुग्राम से रिश्तों में धोखाधड़ी की एक कहानी सामने आई। यहां कम उम्र में विधवा हो चुकी एक महिला ने अपने ​जीवन में फिर से खुशियों की बहार लाने के लिए एक युवक से दिल लगी बैठी। लेकिन एक बार भगवान ने उसे धोखा दिया तो दूसरी बार उसके प्रेमी ने उसे धोखा। महिला का प्रेमी उससे प्यार न करके केवल अपनी हवस उससे मिटा रहा था। युवती ने जब उससे शादी के लिए दबाव डाला तो प्रेमी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद परेशान महिला थाने पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। 

महिला ने बताया कि युवक उसे  शादी का झांसा देकर 2 साल से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_24.html
demo pic
    

पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली 24 साल की महिला यू ब्लॉक डीएलएफ फेज-3 में किराए पर रहती है। वह गुरुग्राम में नौकरी करती है। महिला का कहना है कि नवंबर 2018 में उसके पति की मौत हो चुकी है। मैनपुरी के मूल निवासी सर्वेश से दोस्ती साल 2019 में हुई थी। वो फिलहाल नोएडा में रहता है। दोनों अक्सर मिलने लगे।


शादी का झांसा देकर पहली बार आरोपी ने 5 अक्तूबर 2019 को महिला से दुष्कर्म किया। जिसके बाद वो लगातार दुष्कर्म करता रहा। कई दिनों तक यू ब्लॉक में महिला के साथ ही रहा और दुष्कर्म किया। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो बोला कि अपनी बहन की शादी के बाद ही हम शादी करेंगे। अब फिर से पीड़िता ने दबाव बनाया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी प्रेमी को खोज रही है। 

इसे भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: