28 जून 2021

छह फेरे लेने के बाद दुल्हन बोली, नहीं करूंगी शादी, दूल्हा पसंद नहीं फिर मचा हड़कंप

 महोबा। यूपी के महोबा जिले से शादी के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लगभग शादी की सारी रस्में पूरी हो गई थी। दुल्हन शादी के छह फेरे लेने के बाद घूंघट उठाकर बोली, नहीं करूंगी शादी, दूल्हा पसंद नहीं है। शादी न करने को लेकर दुल्हन के इस फैसले से हर कोई हैरान था। सबसे ज्यादा झटका दूल्हे को लगा क्योंकि उससे दुल्हन ज्यादा सुंदर और पढ़ी लिखी थी।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_45.html
प्रतीकात्मक चित्र


दरअसल झांसी से महोबा के कुलपहाड़ तहसील के एक गांव में बारात आई थी। यहां लड़की वालों ने बारातियों का जमकर स्वागत किया। बाराती भी ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस कर रहे थे। खाने पीने के बाद  द्वारचार और जयमाल की रस्म भी शुरू हो गईं। दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाई। जयमाल के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद फेरों का कार्यक्रम शुरू हो गया। जैसे ही छह फेरा पूरे हुए तो दुल्हन ने घूंघट उठाकर शादी से इनकार कर दिया। अचानक शादी से इनकार की खबर से बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन से जब इस बाबत जानकारी ली गई तो उसने कहा उसे दूल्हा पसंद नहीं है इसलिए शादी नहीं करना चाहती। 


मुढ़ारी गांव निवासी चंदन पासवान की पुत्री सुमन की शादी झांसी निवासी रामबाबू के पुत्र अमित के साथ तय हुई। 24 जून को शादी तय होने के बाद गांव बारात आई और जयमाला की रस्म के बाद शादी की अन्य रस्मों के बाद भावंर में दुल्हन ने दोगुनी उम्र के दूल्हा के साथ शादी करने से साफ मना कर दिया। मामला गांव के पूर्व प्रधान उमाशंकर मिश्रा तक पहुंचा जहां पंचायत का दौर चला और शादी न होने पर गांव की बदनामी की दुहाई दी गई मगर दुल्हन अपनी जिद में अड़ी रही। बात न बनने पर बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई है।


वहीं बरातियों का कहना है कि शादी नहीं करनी थी तो जयमाला और शादी की अन्य रस्में ही क्यों कराई गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा की झांसी में खुद की दुकान है और वह बैंड बाजा की बुकिंग करता है। सात बहनों में वह अकेला भाई है। जबकि दुल्हन की चार बहन और दो भाई है। इस तरह दुल्हन के शादी से इंकार करने से दूल्हा काफी निराश नजर। दूल्हे का कहना है कि उसने काफी खर्च करके विवाह की तैयारी की थी दुल्हन की जिदद से सब कुछ बर्बाद हो गया। अब गांव लौटकर लोगों को क्या जवाब दूंगा। वहीं दुल्हन वाले भी बेटी के फैसले से हैरान नजर आए। 

इसे भी पढ़ें...

  1. बेटी की शादी न करके तीसरी निकाह करने जा रहा था मौलवी, पत्नी ने इस तरह दी मौत
  2. जयमाल के समय बदला दूल्हे का मन बगैर शादी के नौ दो ग्यारह हुआ, दुल्हन करती रही इंतजार
  3. शादी के बाद दुल्हन सुहागरात की सेज पर कर रही पिया का इंतजार, दूल्हा जेल में काट रहा रातें
  4. शादी का झांसा देकर युवती को बनाया गर्भवती, शादी करने से प्रेमी मुकरा तो युवती ने उठाया यह कदम

कोई टिप्पणी नहीं: