20 जून 2021

रिश्तों का कत्ल: फादर्स डे पर बेटो ने पिता की हत्या करके मां को बनाया विधवा

 कौशांबी। आज पूरा विश्व फादर्स-डे मना रहा है। इस विशेष दिन पर जहां लोग अपने पिता को प्यार दे रहे है। वहीं इस दिन यूपी के कौशांबी से एक हृदयविदारक सामने आई है। यहां पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटों ने पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित बेटों को तलाश रही है। जहां फादर्स डे पर लोग पिता से रिश्तों को मजबूत करने में जुटे है, वहीं इन कलयुगी बेटों ने पिता की हत्या करके मां को विधवा बना दिया। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_94.html
demo pic


यह घटना कौशांबी के मंझनपुर थाना स्थित गांधी नगर की में यह घटना हुई। गांधी नगर निवासी रेलवे से रिटायर्ड रेलकर्मी अपने परिवार के साथ रहते थे। विगत दिनों से फंड के पैसों के बंटवारे को लेकर उनका बेटों से विवाद चल रहा था, कई बार समझाने के बाद भी बेटे नहीं मान रहे थे। रविवार को आरोपी बेटों ने पिता को कमरे में बंद कर जमकर पीटा, इसके बाद भी मन नहीं भरने पर लोहे की रॉड से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, लोहे की रॉड के प्रहार से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।


वृद्ध की हत्या के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई,चीखपुकार मच गई। रोने -धोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, खुद को घिरता देखकर आरोपी बेटे मौके से फरार हो गए।हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, सूचना पर मंझनपुर थाना पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई।


परिजनों ने पुलिस को बताया कि फंड के रुपयों को लेकर बेटे पिता पर दबाव बना रहे थे, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। इस कारण कई बार विवाद हो चुका था, इससे पहले भी आरोपी बेटों ने पिता पर जानलेवा हमला किया था, किसी को उम्मीद नहीं थी कि विवाद इतना बढ़ जाएगा कि बेटे ही पिता की हत्या कर देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​

 इसे भी पढ़ें...



कोई टिप्पणी नहीं: