12 जून 2021

कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में पिता का गला काटा, इस तरह खुला भेद

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले से रिश्तों के कत्ल की एक कहानी सामने आई है। यहां एक शराबी बेटे ने पीने के दौरान पिता से बहस होने के बाद गला काटकर हत्या कर दी। और जुर्म को छिपाने के लिए तीन दिन तक शव को कपड़ों में लिपेटकर रखे रहा है। इस दौरान शराबी युवक ने बहहन को भी धमकी दी कि उसने किसी को कुछ बताया तो उसे भी मार डालेगा।मालूम हो कि शराबी युवक का पिता बीमार चल रहा था, इसलिए उसने ​बेटे से अपने प्राण नहीं बचा पाया। वृद्ध ने कभी कल्पना भी नहीं की थी जिस बेटे को वह बुढ़ापे की लाठी समझकर पाल रहा था, वहीं उसे इतनी दर्दनाक मौत देगा। 


https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_11.html
 प्रतीकात्मक चित्र


यह मामला पुणे के उरली कंचन इलाके के टीपू बस्ती का है। यहां के रहने वाले  35 वर्षीय नईम रहीम शेख पेशे से ऑटो मैकेनिक है। आरोपी अपनी छोटी बहन और पिता के साथ रहता था। पिता गंभीर बीमारियों के चलते बिस्तर पर थे। आरोपी की पत्नी किसी विवाद के चलते उसके साथ नहीं रहती थी।अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। 


इसी दौरान किसी बात पर पिता से कहा सुनी हो गई, जिसके बाद कथित तौर उसने अपने पिता का गला घोंट दिया और बाद में धारदार हथियार से गला काट दिया। पिता की लाश को कपड़े में लपेट कर घर में छिपा दी। साथ ही बहन को इस बार में किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी। 


आरोपी ने गुरुवार को अपने परिजनों को बताया कि बीमारी के चलते उसके पिता का निधन हो गया है। यह खबर सुनकर उसकी पत्नी ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। यहां आकर उसे अपनी ननद से पूरा मामला पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। जांच में पुलिस को इस अपराध के बारे में पता चला कि नईम शेख ने अपने पिता का गला घोंटकर और गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  रिश्तों के कत्ल की यह कहानी भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: