16 मई 2021

दूल्हे को ठुकराकर दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई वरमाला तो दूल्हे का दिल बैठ गया

 कन्नौज। अभी तक दो दुल्हन और एक दूल्हे की खबरे खूब आती थी, लेकिन शुकवार को यूपी के कन्नौज में एक रोचक मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन के लिए दो दूल्हे बेताब खड़े थे, लेकिन दुल्हन ने अपने मन के मीत प्रेमी को वरमाला डालकर बरात लेकर आए दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं पता चला की प्रेमी की भी शादी तय हुई थी, वह लोग भी रात में ही मौके पर पहुंच गए जमकर हंगामा हुआ। दरअसल कन्नौज जिले में शादी करने पहुंचे दूल्हे से लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_16.html
demo pic
अचानक लड़की के इस फैसले को सुनकर परेशान दूल्हे ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया, पुलिस को आता देख दुल्हन ने भी अपने प्रेमी को फोन करके बुलाया। दुल्हन का इशारा मिलते ही प्रेमी भी बरात लेकर पहुंच गया।  इतने में मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। घंटों पंचायत के बाद आखिरकार तय हुआ की लड़की की शादी प्रेमी के साथ ही हो गई। उधर दूल्हे को मायूस देख गांव के ही एक परिवार ने अपनी लड़की की शादी उसके साथ कर दी।

 जब घर वाले नहीं हुए राजी तो प्रेमी युगल ने थाने में लगाई गुहार और हो गई शादी 

यह रोचक मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ककलापुर गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति के बेटी की बारात गुरुवार रात को सौरिख के फूलनपुर गांव से आई थी। बरात में दूल्हा बनकर पंकज पुत्र बबलू आया था। इस दौरान जब जयमाल के लिए दुल्हन को बुलाया गया तो उसने शादी से इंकार करते हुए अपने प्रेमी से फोन पर बात की। इसके बाद उसी रात उसका प्रेमी अजीत पुत्र राजाराम निवासी हैयातनगर छिबरामऊ भी अपने दोस्तों के साथ बारात लेकर पहुंच गया।

प्रेम की बातें करते पकड़े गए प्रेमी युगल तो ग्रामीणों ने कराई जबरदस्ती शादी 

दुल्हन ने भी शादी उसी से करने की बात कही। दुल्हन की जिद पर रात में ही अजीत के हाथों में मेंहदी लगी और विवाह की रस्में होने लगीं। इस पर पंकज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाह रुकवा दिया और फिर दुल्हन के साथ दोनों दूल्हे पंकज और उसके प्रेमी अजीत को कोतवाली ले आई। इस बीच घंटों चली पंचायत के बाद दुल्हन ने प्रेमी के साथ शादी कर दूल्हे का चयन किया। जिसके बाद तय बरात के साथ पहुंचे दूल्हे को मायूस देख गांव के ही एक परिवार ने अपनी बेटी से शादी कराई।

मजबूत रिश्ता: दूल्हे ने बिना बैंड बाजा बरात के पहुंचा शादी करने, बिना दहेज के घर लाया दुल्हनियां 

इसी दौरान मालूम हुआ कि प्रेमी की फर्रुखाबाद में शादी तय हुई थी। वहां 23 जून को बरात जानी थी। वह लोग भी कोतवाली आकर प्रेमी के शादी करने का विरोध करने लगे। तीनों पक्षों में घंटों चली पंचायत के बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे का सामान वापस कर दिया। दूल्हे ने तिलक में ली बाइक भी वापस कर दी। प्रेमी की रूकाई में फर्रुखाबाद वालों की दी धनराशि को प्रेमी ने वापस कर एक दूसरे से समझौता कर लिया। तीनों पक्षों ने अपना-अपना समझौता लिखकर पुलिस को सौंपा।

शादी के सात फेरे लेते ही दुल्हन रुपये और गहने लेकर हुई फरार, हाथ मलता रह गया दूल्हा 

बरात लेकर आया दूल्हा शादी न होने पर मायूस था। इसी बीच गांव के ही एक परिवार ने पहल की और अपनी बेटी की शादी की बात रख दी। दूल्हा तुरंत राजी हो गया। इसके बाद रात में दोनों की शादी कराई गई। इस मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने बताया कि कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने सभी से समझौता पत्र लिखवाकर ले लिया। इसके बाद दुल्हन की शादी उसके प्रेमी के साथ की गयी है।

दो साल से पत्नी सुहागरात के लिए कर रही पति का इन्तजार, जानिए क्यों पत्नी से दूर रह रहा है युवक 

कोई टिप्पणी नहीं: