23 मई 2021

चचेरे भाई-बहन में हुआ प्यार,घर वाले नहीं हुए तैयार तो दोनों ने छोड़ दी दुनिया

बिहार।बिहार के बांका जिले से प्रेम प्रसंग की विचित्र कहानी सामने आई। यहां चचेरे भाई-बहन में मोहब्बत हो गई। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। 6 माह पहले घर वालों को इसकी जानकारी हुई इसके बाद दोनों को समझाया गया, लेकिन दोनों के सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा। नतीजा यह हुआ कि घर वालों ने दोनों को अगल -अलग रिश्तेदारी भेज दिया। तीन दिन पहले लड़की घर आई, जानकारी होने पर लड़का भी घर आग गया। दोनों ने यह तक कर लिया था कि साथ ही जीना मरना क्योंकि घर वाले किसी भी हाल में इस रिश्ते को मंजूरी दे नहीं सकते थे। दोनों  शनिवार रात को घर से निकल दिए। गांव से दूर सुनसान जगह पर दोनों ने रस्सी का फंदा बनाकर झूल गए, इस तरह साथ  जी पाने की तमन्ना साथ मरकर पूरी की।   

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_72.html
 प्रतीकात्मक चित्र

 प्रेमी के कहने पर घर से जेवर लेकर फरार हुई प्रेमिका, बीच रास्ते में युवक छोड़कर भागा

प्रेमी जोड़े के आत्महत्या की यह दुखद प्रेम कहानी बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र बदासन गांव की है। दरअसल 6 माह पहले दोनों के घरवालों को उनके रिश्ते की जानकारी हुई थी। बदनामी के डर से दोनों को अलग-अलग जगह भेज दिया गया था। 3 दिन पहले लड़की घर आई। लड़के को जैसी ही इसकी जानकारी हुई तो वह भी भागते हुए घर आ गया। शनिवार रात दोनों घर से भाग निकले और गांव के बहियार में पेड़ से लटककर दोनों ने जान दे दी।

बचपन का प्यार जब नहीं चढ़ा परवान तब दोनों ने इस तरह दे दी अपनी जान 

रविवार सुबह टहलने निकले लोगों ने प्रेमी युगल को पेड़ से लटकते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कटोरिया थानेदार नीरज तिवारी ने कहा कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। दोनों के घर वालों से जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत प्रेमी जोड़े बदासन गांव के थे। दोनों का रिश्ता चचेरे भाई-बहन का था।

सात जन्मों का साथ निभाने पति की मौत के बाद पत्नी ने भी इस तरह दे दी जान 

स्थानीय लोगों के अनुसार लड़के और लड़की का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। बीते 6 माह पूर्व दोनों के घरवालों को मामले की जानकारी हुई तो दोनों के परिजनों ने विरोध जताया। मामला गंभीर देख लड़की के पिता ने उसे को कोलकाता भेज दिया, जबकि लड़की के पिता ने उनको मामा घर भेज दिया था। लेकिन दोनों का मोबाइल से संपर्क बना रहा। दोनों के साथ मरने से घर में गम का माहौल हो गया। दोनों के परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। अब बात करते है सही-गलत की दोनों ने एक रिश्ता निभाने के लिए रिश्तों की मर्यादा को तोड़ा था, इसलिए ऐसी प्रेम कहानी की तो यह समाजिक ताना बाना के खिलाफ है। दोनों ने एक रिश्ता निभाने के लिए अपनी मां-भाई बहन और पिता को रोते हुए छोड़ गए। दोनों ने एक बार भी अपने पिता के बारे में नहीं सोचा जिसने जीवन भर दोनों की इच्छा पूरी करने में लगा दिया, लेकिन दोनों ने एक झटकें में दुनिया छोड़कर उनको रोता हुए छोड़ गए। 

असफल प्रेम:प्रेमिका की हल्दी लगी फोटो वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाकर दे दी जान

कोई टिप्पणी नहीं: