05 मई 2021

प्रेमी के कहने पर घर से जेवर लेकर फरार हुई प्रेमिका, बीच रास्ते में युवक छोड़कर भागा

मुरादाबाद। मुरादाबाद के गजरौला क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को प्रेम करना महंगा पड़ गया। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को अपनी जाल में फंसाकर उसे घर से भागने के लिए तैयार कर लिया। युवती भी प्रेमी के प्यार में पागल थी, उसने युवक की बात मानते हुए घर में रखे नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_84.html
demo pic


 युवक उसे बीच रास्ते ब्रजघाट में छोड़कर भाग निकला।इसके बाद युवती कही कि नही रह गई। क्योंकि अब उसे घर वाले घर वापस आने से मना कर रहे थे, इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।

 प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म फिर में मंदिर में शादी, इसके बाद 2 लाख में बेंच दिया


दरअसल मंगलवार की सुबह थाने में आई एक किशोरी ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक का उनके घर आना जाना था। वह उसकी बातों में आ गई और सोमवार की रात को घर में रखे अपनी भाभी के सोने के जेवर लेकर उसके साथ चली गई। पीड़िता का कहना था कि आरोपी उसे ब्रजघाट ले गया और वहीं छोड़कर भाग निकला। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई।

 बिहार में छात्रा को शादी का झांसा देकर गुरु ने किया दुष्कर्म, अब आरोपी को खोज रही है पुलिस

 इस पर एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने हलके के दरोगा सत्यपाल दीक्षित को गांव भेजकर आरोपी को पकड़कर लाने के निर्देश दिए। पुलिस उसे पकड़कर ले आई। रात आठ बजे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच शादी की बात चल रही है। समझौता नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं: