09 मई 2021

रिश्ता टूटने से दुखी युवक ने शादी के दिन ही इस तरह दुनिया छोड़ गया

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक की शादी पास के ही गांव की एक युवती से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद परिवार में खुशियों का का माहौल था। शादी आठ मई को होनी थी। युवक-युवती फोन पर घंटों अपने भावी जीवन के बारे में बातें करते रहते थे। दोनों शादी तय होने से काफी खुश थे। अचानक इनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई। शादी के तीन दिन पहले लड़की वालों का फोन आया कि वह यह शादी नहीं करेंगे। इस खबर से शादी की तैयारी चल रहे घर में निराशा छा गई। युवक शादी टूटने से दुखी रहने लगा। घर वाले उसे समझाते रहे कि उसकी दूसरी शादी कराएंगे। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_33.html

 प्रतीकात्मक चित्र

 बरात आने से एक दिन पहले आई दूल्हे की मौत की खबर से दुल्हन हुई बदहवास

परिवार किसी तरह संभल रहा ही था कि शादी वाले दिन लड़की के घर वाले आ धमकें और तिलक में दिए हुए 40 हजार रुपये वापस मांग लिए इतना ही नहीं 40 हजार का ब्याज वसूलने के घर पर बंधी भैंस को भी खोल ले गए। लड़की वालों के इस कार्य से लड़के वालों की बहुत बदनामी हुई। इससे दुखी युवक घर से निकल पड़ा कुछ घंटे बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों को बेटे के फांसी लगाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही उसके माता—पिता की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। घर में रोना -धोना मच गया।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेमी से शादी करने घर से भागी युवती, वह नहीं आया तो दो दिन भिखारियों के बीच रही

यह रिश्तों को तोड़ने की खबर बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के भर्रहा डेरा गांव का है। यहां के रहने वाले तादीन के 23 वर्षीय पुत्र गोरेलाल की आठ मई को भटौली गांव में शादी होना तय थी। लड़की पक्ष ने तिलक में 40 हजार रुपये दिए थे। न जाने किस बात से नाराज होकर वह पांच मई को  शादी से इन्कार करते हुए अपने दिए 40 हजार रुपये वापस ले गए थे। मृतक के पिता समेत अन्य घर वालों ने आरोप लगाया कि शादी के चंद दिनों पहले जहां उन्होंने इंकार किया है। वहीं वह शनिवार सुबह जबरन ब्याज के रूप में उनकी भैंस खोलकर ले गए थे।

प्रेमी के कहने पर घर से जेवर लेकर फरार हुई प्रेमिका, बीच रास्ते में युवक छोड़कर भागा

लड़की के घर वालों के व्यवहार से दुखी युवक घर से करीब दो किलोमीटर दूर बीहड़ जाकर बबूल के पेड़ पर साफी से फांसी लगा ली। ग्रामीण जब अपने जानवर उधर, खोजने गए तो उसका शव फंदे पर लटका मिला है। वह पांच भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां का दिल टूट गया।वह जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजाने का ख्वाब देखना चाहती थी, उसकी जब अर्थी निकली तो वह गश खाकर गिर गई। यह दृश्य देखकर गांव वालों की आंखों से आंसू नहीं रूक रहे थे। 

ब्यूटी पार्लर में बैठी दुल्हन के मोबाइल पर आया ऐसा मैसेज कि उसके सपने हुए चकनाचूर

कोई टिप्पणी नहीं: