07 मई 2021

बरात आने से एक दिन पहले आई दूल्हे की मौत की खबर से दुल्हन हुई बदहवास

गोरखपुर। बहाराइच की रहने वाली एक युवती की शादी गोरखपुर में तय हुई थी। युवती के घर वालों ने 26 अप्रैल को दूल्हे को तिलक चढाकर जब से लौटे से घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उन्हें सूचना मिली दूल्हा बनने वाले युवक की तबीयत खराब हो गई है। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। अपने होने वाले पति के बीमार होने की खबर से युवती बेहद परेशान रहने लगी, इसी बीच उसके घर में शादी की तैयारी चल रही थी। 


शादी के एक दिन पहले खबर आई कि दूल्हे की बीमारी की वजह से मौत हो गई। यह खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। दुल्हन बेहोश हो गई। घर में चल रही शादी की पूरी तैयारी तुरंत रूक गई। युवती के घर वाले तुरंत होने वाली बैटी की ससुराल पहुंच गए। दरअसल इस युवती की शादी  पीपीगंज क्षेत्र के रामुघाट गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे विक्रांत उर्फ प्रशांत सिंह से तय हुई थी। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_33.html
 प्रतीकात्मक चित्र

बहन की डोली उठने के ए​क दिन पहले उठी भाई की अर्थी, मां गहरे सदमें में

युवती के घर वालों ने 26 अप्रैल को तिलक की रस्म अदा करके लौटे थे। तिलक के बाद से ही विक्रांत की तबीतय खराब हुई घर वाले उसे तुरंत एक प्राइवेट ​अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा थे। अचानक शादी के दो दिन पहले युवक की तबीयत इतनी ज्यादा खराब हुई कि वह दुनिया ही छोड़ गया। युवक के मौत से दो परिवार की खुशियां खाक में मिल गई। जो माता-पिता एक दिन बाद अपने बेटे के सिर पर सेहरा सजाने का सपना देख रहे थे, वही बेबस माता-पिता ने शादी के एक दिन पहले अपने इकलौते बेटे को अंतिम बार जब विदा किया तो उनका कलेजा फट पड़ा। यह खबर जिसने भी सुनी वह स्तब्ध रह गया। 

 बेटी के हाथ पीले होने से पहले पिता की मौत, घर से डोली जगह उठी अर्थी


पीपीगंज क्षेत्र के रामुघाट गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे विक्रांत उर्फ प्रशांत सिंह की 26 अप्रेल को तिलक हुई थी तिलक के कुछ दिन बाद ही विक्रांत की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां विक्रांत का इलाज चल रहा था कि बुधवार की रात को मौत हो गई। उधर, परिजनों ने बताया कि विक्रांत के हालत में काफी सुधार होने लगा था। गुरुवार को डॉक्टर विक्रांत को डिस्चार्ज करने वाले थे कि उसके पहले ही मौत हो गई।विक्रांत की मौत से घर में मातम पसर गया। बेटे के सिर पर सेहरा सजने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई।

हाथों की मेहंदी छूटने से पहले कोरोना ने छिन लिया सुहाग


कोई टिप्पणी नहीं: