17 अप्रैल 2021

उजड़ी गृहस्ती बसाने किया प्रेम विवाह, पत्नी दूसरे को चाहने लगी तो सह नहीं सका पति, कर ली खुदकुशी

 कासगंज।  उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले युकव नबी हसन ने पहली पत्नी के छोड़कर जाने के बाद घर बसाने के लिए नाजरीन नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। नबी हसन को नहीं मालूम था कि जिससे वह बेइंतहा प्यार करते हुए निकाह कर रहा है, वहीं उसकी जान की दुश्मन बनेगी।  प्रेमी विवाह के कुछ साल बाद तक दोनों में तो कुछ साल तक खूब प्रेम रहा इसके बाद नाजरीन का तौफिक नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गया। 

इसके बाद नाजरीन और नबी हसन में तकरार होने लगी। तकरार इतनी बढ़ी कि नबी हसन ने शुक्रवार को गोली मारकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  शुक्रवार सुबह आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया। वीडियो में  उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया। मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_98.html
प्रतीकात्मक चित्र

यह कासगंज के पटियाली कस्बा के मोहल्ला मिश्राना की है। यहां  शुक्रवार को 35 वर्षीय नबी हसन ने कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले नबी हसन ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उसने आत्महत्या करने की वजह बताई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि पड़ोसी तौफीक से उसकी पत्नी से संबंध हैं। जब भी वह अपनी पत्नी को दिल्ली या गाजियाबाद काम के सिलसिले से लेकर पहुंचा तो तौफीक भी वहीं पहुंच गया। कई बार तौफीक को ऐसा न करने की हिदायत भी की गई, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद वह पत्नी को लेकर पटियाली अपने घर रहने लगा। 


यहां भी तौफीक अपनी हरकत से बाज नहीं आया। तंग आकर नबी हसन ने फिर उसे समझाना चाहा, जिस पर तौफीक, उसके भाई तौसीफ और पिता शरीफ ने घर में घुसकर नबी हसन को बेरहमी से पीटा। उसकी पत्नी ने भी आरोपियों की साथ दिया। इस घटना से आहत नबी हसन ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि नबी हसन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी नीलोफर को छोड़कर सात वर्ष पूर्व संगम विहार दिल्ली की रहने वाली नाजरीन से दूसरी शादी रचाई। 


नाजरीन की पहली शादी थाना सहावर के फरोली गांव के समसुल नाम के युवक से हुई थी, जिसके बाद नाजरीन और समसुल दोनों पटियाली आकर रहने लगे। यहीं नबी हसन और नाजरीन की मुलाकात हुई। फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। कुछ बाद दोनों ने निकाह कर लिया। पांच वर्ष दोनों साथ रह रहे थे। वहीं कुछ दिन से नबी हसन को उसके चरित्र पर शक होने लगा। बाद में उसे पता चला है कि नाजरीन के  संबंध पड़ोसी तौफीक से हैं। आरोपी पत्नी नाजरीन के पहले पति से चार बच्चे हैं। नबी हसन से दो बच्चे हैं। नबी हसन की पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं। जो अपनी मां के साथ ही रहते हैं। नबी हसन की मौत के बाद उसके पिता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।  

कोई टिप्पणी नहीं: