17 अप्रैल 2021

मां से दुश्मनी निकालने ने चाची ने तीन माह की मासूम को जिंदा दफन किया, ऐसे खुला राज

 पंजाब। पंजाब के  फिरोजपुर जिले से रिश्तों के कत्ल की एक कहानी सामने आई है। यहां एक महिला ने मां से दुश्मनी निकालने के लिए उसके तीन माह की बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद एक दिन तक वह अनजान बनकर बच्ची को खोजने का तमाशा देखती रही, जबकि उसने खुद बच्ची को मार दिया था। 

यहां एक के गांव सैदोका में मां से रंजिश के कारण चाची ने तीन माह की भतीजी को जिंदा जमीन में दबाकर मार डाला। इसके बाद शव खुर्द-बुर्द करने के लिए शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया। गुरुवार को बच्ची का शव बरामद हुआ। थाना अमीर खास पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/03/blog-post_9.html
प्रतीकात्मक चित्र

बच्ची महकप्रीत की मां अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह किसी काम के सिलसिले में वह बाहर गई हुई थी। उसने बच्ची को पड़ोसी के घर छोड़ दिया था। गैरमौजूदगी में देवरानी सुखप्रीत कौर ने उनके बेटे को भेजकर पड़ोसी के घर से बच्ची मंगवा ली। जब वह घर पहुंची तो बच्ची वहां नहीं थी। 

महिला ने बच्ची की खोजना शुरू कर दी। देवरानी से भी बच्ची के बारे  में पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गुरुवार सुबह देवरानी ने बताया कि बच्ची की लाश शौच वाले गड्ढे में पड़ी है। अमनदीप कौर ने कहा कि बुधवार को गड्ढे में देखा था तो बच्ची का शव नहीं था और आज उसी में शव मिल गया। इसी बात पर उसे अपनी देवरानी पर शक हो गया। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब देवरानी से सख्ती बरती तो उसने सच्चाई उगल दी।  

इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सुखप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि उसकी अपनी जेठानी से नहीं बनती है। इसी रंजिश के चलते उसने जेठानी की तीन माह की बच्ची को जिंदा जमीन में दफन कर मार दिया और बाद में शव को खुर्दबुर्द करने के लिए गड्ढे में फेंक दिया। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।  एक महिला द्वारा एक मासूम की इस तरह  से हत्या करना हमारे समाज में आ रही रिश्तों कड़वाहट को बया करने के लिए काफी है। कानून तो उस हत्यारिन को सजा तो देगा ही देगा लेकिन भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा। 

 

कोई टिप्पणी नहीं: