01 अप्रैल 2021

प्रेमजाल में फंसाकर प्रेमी ने बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया किनारा, किशोरी ने उठाए यह कदम

 

demo pic

गोरखपुर।
इन दिनों गोरखपुर में एक मां अपनी बच्ची को न्याय दिलाने के लिए इस कार्यालय से उस कार्यालय भटक रही है। इस दुखी मां का कहना है कि वह बहुत ही गरीब है। वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करती थी। उसने अपनी बड़ी बेटी को नाना के पास पढने के लिए छोड़ दिया था।

पढाई के दौरान एक युवक ने उसकी भोलीभाली बेटी को  अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। जब उसकी बेटी गर्भवती हो गई तो उसके प्रेमी ने उससे किनारा कर लिया। इसके बाद परेशान उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। 

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के प्रेमी ने उसके साथ धोखा दिया जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाई इसलिए उसने अपनी जिंदगी तबाह कर ली। इसी बीच बुधवार को मृतक किशोरी की मां ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए। किशोरी की मां के आरोप के बाद इस मामले हंगामा मचा हुआ है। 

दरअसल किशोरी की मां ने खजनी इलाके के एक युवक पर यह आरोप लगाया है कि उसने उसकी बेटी से शादी का झांसा देकर युवक काफी दिन तक उसका शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने दूरी बना ली जब उसकी बेटी ने उससे शादी करने के लिए कहा तो वह अपने वादे से मुकर गई। इसके बाद प्यार में धोखा खाने से नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

 मृतका किशोरी की मां का कहना है कि वह अपने बच्चों और पति के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करती थी। बड़ी बेटी को नाना के पास रहकर पढाई करती थी। किशोरी की मां का आरोप है कि पढाई के दौरान ही खजनी क्षेत्र के एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। शादी का दबाव बनाने पर युवक इन्कार कर दिया। इसके बाद परेशान उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं: