12 जून 2021

एक विवाह ऐसा भी: 95साल की उम्र में हुआ विवाह तो दोनों ने इस तरह रचाई शादी

नई दिल्ली। प्यार करने वालों के लिए इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि उसके यार की उम्र क्या है या उसकी जाति क्या है। उन्हें तो बस अपने प्यार की चिंता होती है। वह उसकी ही दुनिया में मस्त रहते है। ऐसी ही एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमेंजॉन शुल्ट्स और जॉय मोरो-नल्टन की प्रेम कहानी की है। इस कहानी की सबसे खास बात यह है कि जिस उम्र में लोग परिवार की जिम्मेदारियां भूलकर ईश्वर को याद करते हैं, उस उम्र में न्यूयॉर्क के रहने वाले जॉन शुल्ट्स और जॉय मोरो-नल्टन के बीच न  प्यार हो गया। दोनों ने अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए शादी का फैसला किया।


https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_25.html
 प्रतीकात्मक चित्र


दरअसल कोविड 19 के दौरान अपनी पत्नी को खो चुके जॉन शुल्ट्स की मुलाकात अचानक जॉय मोरो-नल्टन से हुई। इस मुलाकात में दोनों को आभास हुआ कि दोनों एक ही पड़ाव में हैं और दोनों की भावनाएं भी एक जैसी हैं। न्यूयॉर्क के रहने वाले दोनों बुजुर्गों से कोविड 19 के दौरान भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। कोविड नियमों में ढील के साथ दोनों की जिंदगी पटरी पर लौट आई और दोनों ने एक साथ टीका भी लगवाया। दोनों एक-दूसरे को समझने लगे और ​यह रिश्ता और मजबूत हो गया। इसी बीच एक दिन जॉन शुल्ट्स ने जॉय मारो को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। जॉय मारो भी शादी से इंकार नहीं कर पाई। दोनों ने अपने बच्चों को इस बारे में बताया तो बच्चों ने सहमति दे दी फिर दोनों ने स्थानीय चर्च में एक-दूसरे को जीवन साथी चुन लिया। 


हालांकि जॉन के शादी के फैसले से उनके बच्चे खुश हैं। इस बारे में जॉन के बच्चों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। इस उम्र में दोनों अगर साथ रहना चाहते हैं, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। उन्होंने वही किया जा उनकी इच्छा थी। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं है। साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि दिल कभी बूढ़ा नहीं होता और आप में अगर दिल की बात सुनने का साहस है तो आप कभी बूढ़े नहीं हो सकते।

 इसे भी पढ़ें...

कोई टिप्पणी नहीं: