11 जून 2021

शराब के शौकीन दंपती में हुआ विवाद, पति ने पत्नी का गला रेता

मेरठ।  नशा नाश का कारण यह सौ फीसद सच है। अगर पति नशा करता है तो पत्नी उसे रोकती है, लेकिन अगर दोनों एक साथ जाम छलकाने लगे तो इस परिवार का भगवान ही मालिक होता है।  कुछ ऐसी ही कहानी यूपी के मेरठ जिले से सामने आई है। यहां एक युवती की शादी एक साल पहले हुई थी। पति को शुरू से शराब पीने की लत थी। पति के साथ रहते हुए पत्नी भी शराब पीने लगी। गुरुवार रात दोनों साथ में बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस ज्यादा बढ़ गई तो आवेश में आकर पति ने पत्नी का गला ही रेत दिया। जानकारी होने पर घायल महिला को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_23.html
demo pic


यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बागड़ियान का है। यहां के रहने वाले विकास उर्फ विक्की की शादी 2020 में दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी नेहा से हुई थी. गुरुवार शाम को दोनों शराब पी रहे थे, तभी नेहा के फोन पर कॉल आ गई। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विकास ने नेहा के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। काफी देर तक नेहा लहूलुहान हालत में छत पर ही पड़ी रही। घटना की जानकारी पर कुछ लोगों ने मामले की जानकारी विकास की मां को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से नेहा को अस्पताल में भर्ती करायां


सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी युवक विकास को हिरासत में ले लिया, पूछताछ में उसने वारदात की बात कबूल की, इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पति-पत्नी दोनों साथ में शराब पीते थे। गुरुवार रात को दोनों साथ में शराब पी रहे थे, इस दौरान किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई, इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को जेल भेजा ​जाएगा।

 इसे भी पढ़ें...

कोई टिप्पणी नहीं: