30 मई 2021

पति को सुलाकर मौत की नींद एक बच्चे की मां प्रेमी के साथ हुई फरार

चित्रकूट। अवैध संबंध के परिणाम कभी भी सकारात्मक नहीं निकलते आज नहीं तो कल अवैध संबंध रखने वाले को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। इसके बाद भी हमारे समाज में अवैध संबंधों की बाढ़ सी आई है। लोग एक संबंध को निभाने के लिए कई रिश्तों को बलि पर चढ़ा देते है। रिश्ते है अनमोल में चित्रकूट की ऐसी ही घटना का जिक्र कर रहे है। यहां एक विवाहित महिला ने पति के रहते हुए गांव के एक युवक से अवैध संबंध बनाए। पति के न रहने पर दोनों चुपके -चुपके मिलते जुलते थे।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/?view=classic
 प्रतीकात्मक चित्र


 जब इसकी भनक पति को लगी तो घर में महाभारत होने लगा। पति ने जब सख्ती बरती तो महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुलाकर, बच्चे को लेकर घर से फरार हो गई। यह मामला खुलने पर गांव में सनसनी फैली हुई है।चित्रकूट जिले के कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा में घर के अंदर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से ​निरीक्षण किया। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला है।  ऐसा माना जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है और इसके बाद वह अपने इकलौते बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर छानबीन कर रही है। वहीं गांव में महिला के युवक से प्रेम प्रसंग की चर्चा है। ग्रामीणों के अनुसार महिला का एक युवक से अवैध संबंध थे। जब पति को उसके अवैध संबंध की जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगा। इसी को लेकर पति -पत्नी को अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को विवाद बढ़ा होगा तो महिला ने अपने प्रेमी को बुलाकर पति की हत्या के बाद उसके साथ फरार हो गई। 

 इसे भी पढ़ें...




कोई टिप्पणी नहीं: