16 मई 2021

बच्चों के सामने मां से गैंगरेप, कोरोना संक्रमित पति अस्पताल में है भर्ती

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में अकेली बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ बदमाशों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। महिला का पति कोरोना संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने बच्चों के सिर पर कट्‌टा अड़ा कर जान से मारने की धमकी दी। बच्चे की जान बचाने के लिए महिला बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। बेबस महिला के साथ आरोपियों सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। रविवार सुबह महिला ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/2.html?view=timeslide
प्रतीकात्मक चित्र

मालूम हो कि 28 वर्षीय महिला के पति की रिपोर्ट दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पति की हालत बिगड़ी,तो उसने पति को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे छत के रास्ते दो बदमाश घर में दाखिल हुए। सो रही महिला के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे महिला की नींद खुली। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया।

 धरती के भगवान ने महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी ऐसी सजा

एक बदमाश ने कट्‌टा निकालकर पास ही सो रहे 4 और 5 साल के दोनों बच्चों के सिर पर अड़ा दिया। धमकी दी कि विरोध किया या शोर मचाया तो वह बच्चों को गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने बार-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छत के रास्ते से भाग गए।

नशेड़ी पति ने की हैवानियत की सीमा पार, पत्नी को पीटकर किया मरणासन्न 

महिला ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया, धमकी देने व कट्टा बच्चों पर अड़ाने से बच्चों की भी नींद खुल गई। आरोपियों ने बच्चों के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि दोनों आरोपी चेहरे पर साफी बांधे हुए थे।

मानवता शर्मसार, एक दुकानदार 8 मासूमों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, जांच में उलझी पुलिस 

 



कोई टिप्पणी नहीं: