31 मार्च 2021

नशेड़ी पति ने की हैवानियत की सीमा पार, पत्नी को पीटकर किया मरणासन्न

प्रतीकात्मक चित्र

लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां हैवान बने पति ने पत्नी को पहले बुरी तरह से पीटा। इसके बाद भी उसका मन जब नहीं भरा तो महिला के प्राइवेट पार्ट में चिमटा डाल दिया। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। 


गभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला हालत अभी खतरे में है। महिला के भाई ने हैवान पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। हैवानियत का मामला हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया गया कि मंगलवार को एक युवक शराब के नशे में अपने घर में बच्चों की पिटाई कर रहा था। तभी बीच बचाव करने बीच में पत्नी आ गई।


नशे में धुत्त पति ने बच्चों को छोड़कर पत्नी से मारपीट करने लगा। महिला के भाई के मुताबिक नशेड़ी युवक ने पत्नी के गर्दन पर लात घूसों का प्रहार किया। इससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। वह फिर भी नहीं रुका। बताया गया उसने पास में रोटी सेकने के लिए पड़ा चिमटा उठाया और उससे पत्नी की बेरहमी से पिटाई की।


पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नशेड़ी पति ने चिमटा घुसेड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को दर्द से कराहते छोड़कर पति फरार हो गया।महिला की गंभीर हालत देखने के बाद मोहल्ले वालों ने उसके मायके में सूचना दी। सूचना पाते ही महिला का भाई और परिजन वहां पहुंचे। आनन-फानन में वे घायल महिला को लेकर सीएचसी लेकर आए।


वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई है। एसओ हैदराबाद अजय शर्मा के मुताबिक उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: