30 मई 2021

देवर के प्यार में पागल महिला ने पहले पति को मारा, देवर किसी और पर हुआ फिदा तो उसे भी मार डाला

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार शाम को हत्या के मामले में एक खुलासे ने लोगों को चौंका दिया। यहां एक महिला ने पांच साल पहले देवर के प्यार में पागल होकर पति की हत्या कर दी थी। अब जब देवर से उसका विवाद होने लगा तो अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर देवर को भी मार डाला उसका शव नदी के किराने फें​क दिया था। इसके बाद शव को सूअरों ने नोंच डाला था। देवर की हत्या में गिरफ्तार महिला ने बताया कि उसने अपने पति को भी मार डाला था, उसका शव पांच साल से घर में दफन पड़ा है। पुलिस ने महिला के घर से उसके पति का कंकाल खोेदकर निकाल लिया। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_40.html

 प्रतीकात्मक चित्र


भोपाल के कोलार इलाके में एक युवक के शव को सूअरों द्वारा नोंचे जाने की खबर मीडिया में छाने के बाद पुलिस जांच में पता चला की उसकी हत्या उसी की भाभी उर्मिला मीणा ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर किया है। इसके बाद शव कलियासोत नदी किनारे फेंक दिया। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया, 5 साल पहले इसी देवर के प्यार में उसने पति की हत्या कर दी थी। यही नहीं, जिस घर में दोनों ने पति को दफनाया, वह उसमें अब तक रह भी रही थी।पुलिस ने महिला की निशानदेही पर पति का कंकाल भी घर में से खाेदकर निकाल लिया।



मालूम हो कि राजधानी की कोलार पुलिस को शुक्रवार सुबह कलियासोत नदी किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी के पास एक शव को सूअरों द्वारा नोंचे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया। उसके चेहरे और शरीर के निचले हिस्से को सूअरों ने खा लिया था। मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान दामखेड़ा निवासी मोहन मीणा (25) के रूप में हुई। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने उर्मिला मीणा, राजेश वाल्मीकि और उर्मिला के नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


जांच में पता चला कि 5 साल पहले उर्मिला, उसका पति, देवर मोहन मीणा, बेटे-बेटी के साथ कोलार के दामखेड़ा झुग्गी में रहती थी। उर्मिला ने पूछताछ में बताया, उसका पति विकलांग था। इस कारण वह उसे पसंद नहीं करती थी। इसके चलते मोहन के साथ उसके अवैध संबंध बन गए थे। यह बात पति को पता चल गई थी। इसके चलते रास्ते से हटाने के लिए 5 साल पहले ही मोहन के साथ मिलकर पति के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को घर में ही दफना दिया था। वारदात के बाद दोनों बच्चों के साथ उसी घर में रहने लगे। लोगों से कह दिया कि पति कहीं बाहर चले गए हैँ।


महिला ने  बताया कि पति की मौत के बाद सामान्य जीवन चलने लगा। कुछ दिनों बाद उर्मिला और मोहन में झगड़े शुरू हो गए। मोहन आए दिन विवाद करता था। उसकी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। महिला ने बताया कि उसको यह बात पंसद नहीं थी। गुरुवार रात को भी घर में विवाद हुआ। इसके बाद बेटे और महिला ने मोहन मीणा की हत्या कर दी। फिर शव को ठेले पर रखकर परिचित राजेश वाल्मीकि की मदद से कलियासोत नदी किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी के पास फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें...

  1. भांजे ने दोस्तों के साथ मामी से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
  2. विवाहिता को प्रेमी ने दर्द की दवा की जगह दे दिया जहर, बिगड़ी तबियत तो हुआ फरार
  3. बच्चों के सामने मां से गैंगरेप, कोरोना संक्रमित पति अस्पताल में है भर्ती 
  4. पति को नींद की गोलियां देकर सिपाही से करती थी मौज, ऐसे खुली पोल
  5. बेरहम पत्नी : प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर फांसी पर लटकाया 

कोई टिप्पणी नहीं: