29 मई 2021

प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने पति को जान से मारने छत से नीचे फेंका

मुरादाबाद। प्यार अंधा होता है,यह कहावत सुनी गई थी, लेकिन मुरादाबाद में यह चरितार्थ हो गई। यहां प्रेमी के प्यार में पागल एक विवाहित महिला ने पति को जाने से मारने की नीयत से प्रेमी के साथ मिलकर उसे छत से फेंक दिया। महिला इतनी दबंग थी, कि पति द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रेमी से पति के सामने मिलती —जुलती थी। जब पति का विरोध बढ़ गया तो उसे जान से मारने की साजिश रच डाली, लेकिन पति  के भाग्य ने साथ दिया वह केवल गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल के घर वाालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/?view=classic
 प्रतीकात्मक चित्र


रिश्तों के कत्ल का यह मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले युवक की शादी चार साल पहले हुई थी, अधिकतर वह काम धाम के चक्कर में बाहर रहता था। इस दौरान उसकी पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध हो गए। इन दिनों पति​ घर पर रहा रहा है। जब युवक को प​त्नी के अवैध संबंध के बारे में जानकारी हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी महिला अपने प्रेमी से मिलती जुलती रही।गत दिवस जब पति ने सख्त रूख अपनाया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की साजिश रच डाली। उसने पति को छत से नीचे फेंक दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

परिजनों  ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वह घायल के घर वालों ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कटघर थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। शिकायर्ता ने बताया कि पत‍ि ने जब पत्नी को रंगे हाथ प्रेमी के साथ पकड़ लिया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को छत से नींचे फेंक दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंचे घर वालों ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपित मह‍िला व उसके प्रेमी के साथ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही महिला को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: