02 मई 2021

जयमाल के लिए खड़े दूल्हे की स्टाइल से दुल्हन हुई नाराज,बिन ब्याहे लौटी बरात

महोबा। शादी में जयमाल के समय दूल्हे ओर दुल्हन में नोंकझोक आम बात है, लेकिन उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जयमाल के समय एक अजीब सा मामला देखने को मिला। यहां वरमाला के लिए दुल्हन का इन्तजार कर रहे दूल्हे की एक गलती ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। दरअसल दुल्हन जब स्टेज पर वरमाला के लिए गई तो दूल्हे के खड़े होने के स्टाइल से उसे दूल्हे के अशिक्षित होने का संदेह हुआ। क्योंकि शादी तय करते समय उसे पढा लिखा बताया गया था।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_345.html
प्रतीकात्मक चित्र 

दुल्हन ने दूल्हे से उसकी शिक्षा परखते हुए दूल्हे से दो पहाड़ा पूछ लिया। पढाई की बात सुनते ही दूल्हे की हवाईयां उड़ने लगी,वह दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया तो दूल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के  फैसले से वर तथा कन्या पक्ष के लोगों के होश उड़ गए सभी उसको मनाने में जुट गए, लेकिन दुल्हन अपनी जिद्द पर अड़ी रही।

 एक विवाह ऐसा भी : युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस तो युवक ने किया निकाह फिर गुनाह हो गया माफ

दुल्हन के शादी से इन्कार करने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। यह मामला महोबा के खरेला थाने के बल्लायं गांव का है। यहां के रहने वाले रतीराम अहिरवार ने अपनी बेटी माया का विवाह महोबकंठ थाने के धवार गांव निवासी रंजीत अहिरवार के बेटे रामकिशुन से तय किया था। शादी  30 अप्रैल को होनी थी। तय समय पर दूल्हा बारात लेकर यहां पहुंच गया।  जयमाला की तैयारियां हो रही थीं। दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो उसे दूल्हे के खड़े होने की स्टाइल ठीक नहीं लगी।

 चाची को भतीजे से हुआ प्यार तो घर को हुआ नागवार, फिर दोनों को मिली यह सजा

इससे दुल्हन को दूल्हे के अशिक्षित होने का अंदेशा हुआ तो स्टेज पर ही उसने दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कह दिया। दूल्हन के सवाल के बाद दूल्हा हका बका हो गया। वह बगलें झांकने लगा और उसकी पोल खुल गई। इसके बाद दुल्हन ने अशिक्षित दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया।

 मौसी से हुआ प्यार तो घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी, बाप-बेटे हुए साढ़ू भाई

वहीं दुल्हन के इस फैसले से यहां हड़कंप मच गया। बताया गया कि दोनों पक्ष के लोगों ने बात को सम्भालने की कोशिश की मगर दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराई और दुल्हन पक्ष को शादी में खर्च किए गए चार लाख रुपए वापस दिलाए।​ बिना दुल्हन के बरात वापस होने से दूल्हे के सारे अरमान आंसूओं में बह गए।

 


कोई टिप्पणी नहीं: