20 अप्रैल 2021

पत्नी और बेटों की हत्या से टूटा पिता का दिल, बोला अब नहीं रहना मुझे इस दुनिया में

झारखंड । झारखंड के गढ़वा में सोमवार को हुए ट्रिपल मर्डर ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। जिसने भी एक साथ एक घर में तीन लोगों की हत्या की खबर सुनी वह सन्न रह गया। झारखंड के गढ़वा के सदर थाना क्षेत्र के जाटा गांव निवासी सत्यदेव बैठा की पत्नी और उनके दो बेटों की टांगी से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई है। पुलिस इस जघन्नय हत्याकांड को  संपत्ति के विवाद से जोड़कर जांच करने में जुटी है। 


आपकों बता दे कि बदमाशों ने सत्यदेव की पत्नी 35 वर्षीय शोभा देवी, बेटे आठ वर्षीय रणविजय रजक और पांच साल के अभिषेक रजक पर ताबड़तोड़ा टांगी से वार करके मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी रामावतार राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। घटना के कारण का अब तक पता नहीं चला है। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_17.html
प्रतीकात्मक चित्र

बताया जाता है कि घटना को संपत्ति विवाद में अंजाम दिया गया है। शोभा अपने बेटों के साथ अपने पुराने घर पर थी। वहीं अन्य सदस्य नवनिर्मित घर में काम करने गए थे। दोपहर में नवनिर्मित घर में काम करने वाले सदस्य खाना खाकर गए थे। शाम में जब सभी काम कर लौटे तो घर में शोभा सहित दोनों बच्चों का शव पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

त्योहार के दिन एक मां की सुनी हुई गोद तो आंखों से नहीं रूक रहें आंसूओं की धार

वहीं एक साथ पत्नी और दो बेटों की मौत से पिता सत्यदेव की दुनिया ही उजड़ गई। वह बार-बार जान देने का प्रयास कर रहा है। सत्यदेव बस एक ही रट लगाए हुए है जब उसकी पत्नी और बच्चे ही इस दुनिया में नहीं है तो वह अब किसके लिए जीएगीा। उसके जीने का सहारा छिन्न गया। पिता का करूण रूदन सुनकर ​हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। व हीं पुलिस अब हत्यारों के तलाश में जुटी है। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। 

 एक साथ चार बच्चों की मौत से मां का कलेजा हुआ छलनी, आंखों से नहीं रूक रहे आंसू


कोई टिप्पणी नहीं: