29 अप्रैल 2021

साहब हमारी पत्नियों से हमें बचा लों, अब उनका अत्याचार नहीं होता सहन,जानिएं पूरा मामला

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा से बुधवार को  अजीबों गरीब मामला सामने आया। यहां पत्नियों से परेशान दो पति भागते हुए कोतवाली पुलिस और अपनी पत्नियों द्वारा पीटे जाने की शिकातय करते हुए बोले, कि साहब हमें हमारी पत्नियों से बचा, ले अब उनका अत्याचार हमसें सहा नहीं जाता। दोनों भाईयों की क्ररूण कथा सुन पुलिस वालों को पहले विश्वास नहीं हुआ, जब एक भाई ने अपना जला हुआ पै​र दिखाया तो पुलिस वालों को उनकी बातों पर विश्वास होने लगा। वैसे अभी तक महिला पतियों से परेशान होकर थाने पहुंचती थी, बहुत कम ही पति महिलाओं से पीटकर थाने पहुंचते है, इसलिए शुरू में उनकी बातों पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा था। 


नोएडा की दनकौर कोतवाली निवासी दो सगे भाइयों ने रोते हुए कोतवाली पहुंचकर अपनी पत्नियों से परेशान होकर पुलिस से मदद मांगी है। भाईयों का आरोप है कि उनकी पत्नी मिलकर दोनों को मारती हैं। कई बार दोनों भाईयों को गंभीर चोटें भी आई हैं। वह काफी समय से उनका अत्याचार सहन करते आ रहे हैं, अब उनसे नहीं सहा जा रहा है, इसलिए पुसिल के पास आए है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा देकर दोनों भाइयों को वहां से भेज दिया।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_70.html

प्रतीकात्मक चित्र 



दरअसल दनकौर कस्बा निवासी दो सगे भाइयों की 2 वर्ष पहले दो सगी बहनों से शादी हुई थी। दोनों भाईयों का कहना है कि शादी के करीब 3 महीने तक दोनों बहनें बहुत प्रेम करती थी, सबका ख्याल रखती थी। इसके बाद उनके व्यवहार में परिवर्तन आने लगा। दोनों बहनें अपने पतियों से ही घर का सारा कामकाज करवाने लगीं।

दुखी पति की दास्ता: पत्नी ने पीटकर घर से निकाला, एक माह बाद लौटा तो उसके साथ कोई और मिला

इसका कई बार परिवार के लोगों ने विरोध किया तो दोनों बहनों ने परिवार के लोगों को दहेज उत्पीड़न में जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। इसके बाद से दोनों भाई घर का सारा काम करने लगे। इसके बाद भी उनकी पत्नियों का अत्याचार कम नहीं हुआ। दोनों भाईयों ने बताया कि  काम का विरोध करने पर दोनों बहनें मिलकर मारपीट करती हैं।

पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर युवक ने नदी में लगाई छलांग,वीडियो वायरल

करीब 20 दिन पहले दोनों भाइयों के पैर पर दोनों बहनों ने गर्म पानी भी डाल दिया। इस घटना में एक भाई का पैर काफी बुरी तरह से झुलस गया। उसने पुलिस को जला हुआ पैर भी दिखाया। पीड़ित भाईयों ने रोते हुए हुए कोतवाली में मौजूद एक दरोगा से कहा कि साहब हमें हमारी पत्नियों से बचा लो। दनकौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित भाइयों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: