04 अप्रैल 2021

पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर युवक ने नदी में लगाई छलांग,वीडियो वायरल

 
बिहार।
आमतौर पर एक युवती पति और ससुराल वालों से परेशान होकर खुदकुशी करती है। इसके उलट बिहार में एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर नदी में कूद कर जान दे दी। युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह​ रिश्तो के कत्ल की कहानी बिहार के मो​तिहारी जिले से से सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 प्रतीकात्मक चित्र


 वीडियो में युवक ने अपना सारा दर्द बया किया है। वीडियो में युवक अपनी हत्या का जिम्मेदार अपनी गर्भवती पत्नी के साथ ससुराल वालों को बताया है।  मोतिहारी में एक युवक ने अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डाला फिर नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश की तो उसका शव सिकरहना नदी के मधुबनी घाट से बरामद हुआ। मृतक युवक की पहचान पकड़ीदयाल नगर पंचायत के वार्ड नं- 6 निवासी शिवशंकर प्रसाद केसरी के पुत्र संजीव कुमार उर्फ राजा केसरी ( 27 वर्ष) के रूप में की गई है। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में उसने कहा है कि ससुराल वालों ने उसे पांच माह से घेर कर मोतिहारी में ही रखा था। कहीं जाने नहीं देते थे और प्रताड़ित भी करते थे आज वह मौका पाकर वहां से भाग निकला और अब अपनी जान दे रह है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान के लिए रखा। मृतक के परिवार के लोग पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मृतक राजा केसरी के परिवार के सभी सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। मां माला देवी बेटे की मौत के बाद सदमे में हैं। वहीं मृतक राजा केसरी के परिवार वालों ने गर्भवती पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

 मृतक राजा की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसे एक डेढ़ साल का बेटा भी है। फिलहाल राजा की पत्नी गर्भवती है।राजा 8 दिसंबर को अपनी बहन की शादी के बाद घर जाना चाहता था, पर ससुराल वालों ने उसे नहीं जाने दिया। इसके बाद युवक परेशान रहने लगा था आखिरी में उसने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 

कोई टिप्पणी नहीं: