13 अप्रैल 2021

तीन युवतियों को डंपर ने कुचला, दो सगी बहनों की मौत से मां हुई बदहवास

 सागर।मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन युवतियां सोमवार रात को बाजार से घर लौट रही थी। इस दौरान तीनों की एक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाली दो युवतियां सगी बहन थी, जबकि एक बुआ की लड़की थी। 


मरने वाली युवती में से एक की अगले माह शादी होनी थी। उसके घर पर जब हादसे में उसकी मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। माता-पिता समेत अन्य लोग बेसुध हो गया। वहीं दुल्हन बनने वाल युवती  के होने वाली ससुराल जब उसके मौत की खबर लगी तो वहां भी सन्नाटा छा गया। उसका होने वाला पति विश्वास ही नहीं कर पा रहे है, कि मेरी मंगेतर अब इस दुनिया में नहीं है। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_18.html
प्रतीकात्मक चित्र

दरअसल सागर केंद्रीय विश्वविद्यालय मार्ग के घाट पर सोमवार रात स्कूटी सवार तीन बहनों को एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों स्कूटी से घर जा रही थीं। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया।घटना में मृत तीनों युवतियां सुरखी थाना क्षेत्र ग्राम हफसिली मोकलपुर की बताई गई हैं। इनमें दो सगी बहनें और एक रिश्तेदार थी।


मालूम हो कि  मृतका भारती पिता बबलू दुबे ग्राम हफसिली ग्राम चतुरभटा में एसबीआई का कियोस्क सेंटर चलाती थी। वहीं, सगी बहन कीर्ति दुबे और उसकी बुआ की लड़की चिनी कटारे की मौत हुई है। बता दें, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विश्वविद्यालय पर सड़क व नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सड़क किनारे पड़े मटेरियल से स्कूटी स्लिप होकर डंपर के नीचे आ गई होगी।


परिजनों ने बताया कि भारती की अगले महीने शादी होने वाली थी। उसकी मौत से घर में मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी सिटी विक्रम सिंह कुशवाहा, सीएसपी एमपी प्रजापति, सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय ऋषिस्वर मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डंपर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस आरोपी डंपर चालक को तलाश रही है। 




कोई टिप्पणी नहीं: