09 अप्रैल 2021

इस प्यार को मैं क्या नाम दूं: एक युवक से शादी करने की जिद्द पर अड़ी दो नाबालिग बहनें

 

मेरठ। प्यार एक एहसास है, जिसे हो यह एहसास हो जाए उसके लिए यह दुनिया के सारे रिश्ते नाते बेकार हो जाते है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर  प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है, यहां दो सगी बहनों का दिल एक ही युवक पर आ गया। इसके बाद दोनों एक उसी युवक से शादी करने की जिद्द पर अड़ गई। 

इसके बाद मामला थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस वालों ने किसी तरह दोनेां को समझाकर परिजनों के साथ घर भेजा।यह हैरान करने वाला प्रेम प्रसंग का मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है। गंगानगर क्षेत्र की रहने वाली दो बहनों ने बुधवार को गंगानगर थाने पहुंचकर एक ही युवक से शादी करवाने की मांग की। दोनों बहनें नाबालिग हैं। उनकी इस जिद से पुलिस भी हैरान रह गई। उन्होंने काफी प्रयास कर दोनों बहनों को समझाया और फिर परिजनों के साथ भेजा।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/03/blog-post_7.html
demo pic

दो बहनों ने थाने पर पहुंचकर बताया कि वे एक ही युवक से प्रेम करती हैं और उसी से शादी करना चाहती हैं। परिजन इसकी स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने काफी देर तक दोनों को समझाने का प्रयास किया। किशोरियों ने कहा कि मांग पूरी ना होने पर वह कोई भी कदम उठा सकती हैं।

 दोनों के न मानने पर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस और परिजनों के काफी देर तक समझाने के बाद दोनों घर जाने के  लिए मान गईं। पुलिस ने बताया कि एक किशोरी का युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। वह उससे शादी करना चाहती है। दूसरी किशोरी ने परिजनों के बजाय बहन के साथ रहने की इच्छा जताई। शाम के समय दोनों किशोरी अपने घर चली गईं।  वहीं दो किशोरियों के एक युवक से शादी की जिद्द की खबर ने सबकों चौंका दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: