08 अगस्त 2021

घर वालों से बगावत कर जिसे चुना हमसफर उसी ने लगाया जीवन के सफर पर विराम

 लखनऊ। उन्नाव की रहने वाली एक युवती ने तीन माह पहले घर वालों से बगावत करके जिस युवक को हमसफर चुना था ,उसी ने उसके जीवन के सफर को ऐसे ब्रेक लगा दिया कि सुनने वाले भी हैरान है। जिस युवक ने तीन माह पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया उसी ने कैसे उसके जीवन को इतनी बेदर्दी से कुचल दिया। वह युवती जो अपना सबकुछ उस युवक के लिए छोड़कर आई थी, उसका इतना बुरा अंत होगा, यह सुनकर उसके घर वाले की आंखों से आंसू नही थम रहे है। 


आपकों बता दें कि राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले आरोपी पति को शनिवार दोपहर बाद पारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुर्गेश पत्नी दीपिका की हत्या कर शव को घर में बंद करके फरार हो गया था। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। पारा थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक पारा मुन्नूखेड़ा गोकुलग्राम आवास विकास कालोनी निवासी दुर्गेश यादव को पत्नी दीपिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने मंगलवार रात को पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दीपिका का शव बुधवार को घर में मिला था। दोनों ने तीन माह पहले ही लव मैरिज की थी। मृतका के भाई ने दुर्गेश व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

 पैसे को लेकर होने लगा था विवाद

मृतका दीपिका के भाई बच्चू लाल के मुताबिक उन्नाव अचलगंज नेवरना निवासी बहन की ठाकुरगंज रमना रिंगरोड फरीदीपुर निवासी दुर्गेश से परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर 31 मई 2021 को प्रेम विवाह किया था। हालांकि बाद में उसकी मां श्यामा विवाह के लिए मान गई थी। शादी के बाद से दीपिका पति के साथ पारा मुन्नूखेड़ा गोकुलग्राम आवास विकास कॉलोनी में रह रही थी। दोनों की शादी के कुछ ही दिन बाद दहेज को लेकर विवाद होने लगा। जबिक बहन ब्यूटी पार्लर चलाकर घर का खर्च चला रही थी। इसी विवाद के चलते हत्या के पहले बहन के कहने पर सोने की चेन, लॉकेट और कान के कुंडल दिए थे। उसने हत्या के लिए पति दुर्गेश यादव के साथ ससुर रामसेनही और सास व देवर को जिम्मेदार ठहराया था।


The one who chose Humsafar by revolting with the family, put a stop to the journey of life
demo pic


ऐसे उतारा था मौत के घाट

आरोपी प​ति दुर्गेश ने दीपिका का गला धारदार चाकू से रेता गया था। उसके हाथ व सिर पर भी घाव थे। पारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक हाथ पर चोट के निशान महिला के आरोपी पति से संघर्ष की कहानी बता रहे थे। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार भी किया गया है। मौके से चाकू और एक सफेद रंग की खून से सनी शर्ट बरामद हुई थी।

इसे भी पढ़ें...

आजमगढ़ में बुआ और भतीजे में हुआ प्‍यार, शादी के बाद गर्भवती बुआ संग रिश्‍ते से इंकार

मजबूत रिश्ता: दूल्हे ने बिना बैंड बाजा बरात के पहुंचा शादी करने, बिना दहेज के घर लाया दुल्हनियां


हाईवोल्टेज ड्रामा: जब शादी से पीछे हटा प्रेमी तो प्रेमिका ने डायल किया 112 फिर थाने में हुआ निकाह






कोई टिप्पणी नहीं: