15 जुलाई 2021

बचपन के प्रेमी को अपने खर्च पर पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाया, बाइक और कार दिलवाई, धोखेबाज ने दूसरे से रचा लिया विवाह

 धार। मध्यप्रदेश के धार ​जिले से प्यार में धोखा देने की बहुत ही दर्दभरी कहानी सामने आई। यहां एक प्रेमिका ने अपने गरीब प्रेमी को पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाया, यहां तक कि उसे अपने पैसे से उसे बाइक और कार तक दिलाई। जैसे ही वह डॉक्टर बन गया तो उसने अपनी प्रेमिका को धोखा देते हुए दूसरी लड़की से शादी रचा ली। युवक के इस कदम से प्रेमिका का दिल बुरी तरह से टूट गया। यह कहानी है ​धार जिले की यहां की रहने वाली एक युवती का एक लड़के पर दिल आ गया, लड़का गरीब था,लेकिन पढ़ाई में अव्वल था।


https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/07/blog-post_12.html
demo pic
           

लड़की ने अपने प्रेमी का दस साल तक ख्याल रखा उसे एमबीबीएस और पीजी की पढ़ाई कराई उसका पक्का मकान बनवाया, बाइक भी दिलाई। प्रेमी के डॉक्टर बनते ही लोन पर कार भी दिलाई, लेकिन अपने पैरों पर खड़ा होते ही प्रेमी डॉक्टर ने दूसरी शादी कर ली। अब प्यार में धोखा खाने के बाद प्रेमिका टीचर ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमिका ने आरोपी की 10 साल की पढ़ाई पर कुल 46 लाख रुपए खर्च किए।

दरअसल प्यार में धोखा खाने वाली युवती युवक को बचपन से प्यार करती थी। दोनों एक साथ स्कूल में पढ़े और पढ़ाई में अव्वल थे। युवती 2009 में टीचर बन गई। लड़का डाॅक्टर बनना चाहता था, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति खराब थी। गांव में टपरीनुमा मकान था। एक ही समाज के होने के कारण लड़की के घर लड़के का आना-जाना था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। घरवाले भी राजी थे, लेकिन उसने धोखा दिया। अब पीड़िता की रिपोर्ट पर डाॅक्टर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आराेपी डाॅक्टर फरार है।


पीड़ित युवती ने बताया कि दिलीप पुत्र श्याम ठाकुर मेरे पड़ोस में पढ़ने के लिए रहने आया। हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जान-पहचान से आगे बढ़कर हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दिलीप मुझसे शादी करना चाहता था। उसने नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही थी। मैंने 2009 से शासकीय सेवा में बतौर टीचर के पद पर जॉइन कर लिया। मैंने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया। यहां तक की उसका घर अपनी सैलेरी से बनवाया। बाइक और कार दिलाई। डाॅक्टर ने शादी की बात कहकर मेरे साथ पिछले 10 वर्षो में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मेरे माता-पिता को भी नौकरी लगते ही शादी करने का भरोसा दिलवाता था। 2017 को कोर्स पूरा होने के बाद दिलीप सेंधवा के निजी करूणा अस्पताल में नौकरी करने लगा। धीरे-धीरे बात करना कम कर दी और शादी से मना कर दिया।


21 जून 2021 को बिना बताए किसी और लड़की से शादी कर ली। इसकी जानकारी आरोपी के मामा से मिली। आरोपी ने 2010 से 2019 तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता अब आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा के साथ मेडिकल काउंसिल से प्रमाण पत्र रद्द करवाना चाहती है।इस मामले में थाना प्रभारी धरमपुरी  लोकेश सिंह भदौरिया का कहना है ​कि दुष्कर्म के आरोपी डाॅक्टर की तलाश जारी है। सेंधवा से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।

 इसे भी पढ़ें...

कोई टिप्पणी नहीं: