20 मई 2021

शादी के दिन ही दूल्हे के अरमानों पर लात मारकर फरार हो गई दुल्हन

मिर्जापुर। मिर्जापुर के रहने वाले एक माता-पिता ने बड़े अरमानों के साथ अपने बेटे की सिर पर सेहरा बांधकर उसका विवाह एक 17 मई को एक मंदिर में एक युवती से कराई थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके घर में ब्याह कर आई नई दुल्हन चंद घंटे में ही फरार हो जाएगी। दुल्हन के घर से भागने के बाद दूल्हे की माता -पिता काफी परेशना है,वहीं परेशान दूल्हा अपनी दुल्हन की तलाश के लिए थाने का चक्कर लगा रही है।  शादी के दिन दुल्हन ने बीमारी का बहाना बनाकर पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब दूल्हे को शक हुआ तो उसने पीछा किया तो रास्ते में उसके प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटकर भगा दिया। मारपीट से दुखी दूल्हे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_41.html

 प्रतीकात्मक चित्र


रिश्तों को धोखा देने का यह मामला यूपी के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र का है। यहां के एक युवक की शादी 17 मई को ​हिन्दू रीति रिवाज से  एक लड़की से 17 मई को रामपुर रेक्सा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। 

 दूल्हे को ठुकराकर दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई वरमाला तो दूल्हे का दिल बैठ गया

शादी के बाद मंदिर से ही दुल्हन की विदाई भी हो गई। घर पहुंचकर शाम को दुल्हन ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गया जहां से बिना इलाज के ही दुल्हन अपने मायके के लिए चल दी। पति ने जब पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। दुल्हन बिना बताए चल अस्पताल से निकल पड़ी। जब पति दुल्हन का पीछा करते हुए उसके पीछे-पीछे चल दिया। रास्ते में प्रेमी और उसके साथियों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी।

शादी के सात फेरे लेते ही दुल्हन रुपये और गहने लेकर हुई फरार, हाथ मलता रह गया दूल्हा 

 किसी प्रकार से जान बचाकर युवक घर पहुंचा। युवक ने घर पहुंचकर जब अपने माता-पिता को दुल्हन के भागने की बात बताई तो माता-पिता के अरमानों पर पानी फिर ​गया। बुधवार को घायल युवक को लेकर परिजन संतनगर चौकी पहुंचे जहां से उनको लालगंज थाने के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी संतनगर उदयनरायन सिंह ने बताया कि महिला पुलिस को बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

घर की खुशियों पर लगा ग्रहण, नवविवाहिता ने दी जान तो दूल्हे के अरमान हुए चकनाचूर 

कोई टिप्पणी नहीं: