20 मई 2021

नाराज पति के बाहर सोने से आक्रोशित नवविवाहिता ने दो परिवारों को दे गई जीवन भर का गम

इंदौर। पति -पत्नी शादी के समय सात जन्मों का साथ निभाने का एक दूसरे को वचन देते है। लेकिन कई लोग मामूली बातों में उलझकर सात जन्मों का साथ सात महीने में ही छोड़ रहे है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देखने को मिला। यहां छ महीने पहले दुल्हन बनकर आई युवती ने पति से मामूली विवाद के बाद फांसी पर झूल गई। उसके इस कदम से दो घरों की खुशियों पर ग्रहण लग गया। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच मामूली कहा-सुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस बयान के आधार पर जांच में जुट गई है। नेहा पति शक्ति सिंह निवासी अलकापुरी मूसाखेड़ी ने फांसी लगाकर लगाकर आत्महत्या कर ली।

शादी के सात फेरे लेते ही दुल्हन रुपये और गहने लेकर हुई फरार, हाथ मलता रह गया दूल्हा 

पड़ोसी मनोज जोशी ने बताया कि उन्हें रात 2.15 बजे नेहा की ननद का कॉल आया था। उसने पड़ोसियों को आवाज भी लगाई थी। उसने बताया कि भाभी ने फांसी लगा ली है, आप लोग जल्दी आ जाइए। घटना वाली रात 10.15 बजे तक तो हम सब बैठकर बाहर बात कर रहे थे। तब नेहा भी बाहर बैठकर हंसी-मजाक कर रही थी। हमें कभी ऐसा लगा नहीं कि इनके बीच किसी प्रकार का कोई वाद विवाद है।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_41.html

 प्रतीकात्मक चित्र


पति शक्ति मेडिकल पर काम करता है। वह शाम को काम से आया और पत्नी को मैसेज लिख कहा कि बेटू मेरे हाथ-पांव दवा दे। बहुत दर्द कर रहे हैं। इस पर नेहा ने उधर से रिप्लाय किया कि बेटू आप मेरे पांव दबा दो। इसके बाद गर्मी होने के कारण पति बाहर ही अपनी मम्मी के पास सो गया।

 सुहागरात की सेज पर सुहाग को जीवन भर का गम देकर प्रेमी के साथ फरार हुई धोखेबाज दुल्हन

इस पर नेहा ने शक्ति के मोबाइल पर मैसेज किया कि आप आ जाइए, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। ढाई बजे के करीब कुत्तों के भोंकने की आवाज आई तो वह उठे। इस पर उन्होंने देखा कि नेहा पंखे पर लटकी हुई है। इसके बाद पुलिस को कॉल किया। जोशी का कहना है कि उनके घर का माहौल इतना अच्छा था कि ऐसा है कि लगता नहीं था कि नेहा ऐसा कदम उठा लेगी।वहीं दुल्हन के इस कदम से जहां उसके ससुराल वाले हैरान है, वहीं जब उसके मायके खबर गई तो वहां हड़कंप मच गया। उसकी मां अपनी लाल जोड़े में विदा बेटी की फोटो देखकर रोए जा रही है। 

दूल्हे को ठुकराकर दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई वरमाला तो दूल्हे का दिल बैठ गया

कोई टिप्पणी नहीं: