27 मई 2021

फेरे के दौरान दुल्हन की हार्टअटैक से मौत,छोटी बहन को घर वालों ने किया विदा

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस खबर को पढ़कर निश्चित ही आपका मन विचलित हो जाएगा। दरअसल यहां एक दुल्हन की शादी के दौरान फेरे लेते समय हार्टअटैक से मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद घर में हड़कंप में मच गया। दुल्हन की मां समेत अन्य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद जब बारात बिन दुल्हन वापस जाने लगी तो ​कुछ रिश्तेदारों ने पहल करते हुए दुल्हन की छोटी बहन से उसी मंडप में दूल्हे की आनन-फानन में शादी करा दी गई। इसके बाद छोटी बहन जब दुल्हन बरकर विदा हो गई तो बड़ी बहन की अर्थी उठाई गई।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_38.html
प्रतीकात्मक चित्र

यह मामला इटावा का है। यहां  समसपुर गांव निवासी रमापति की मौत हो चुकी है। उनकी बेटी सुरभि की शादी इकदिल क्षेत्र के नावली गांव में एक युवक से तय हुई थी। मंगलवार को दूल्हा बरात लेकर सुरभि के घर पहुंचा। बरात स्वागत और भोजन के बाद दूल्हा व दुल्हन के भांवर की तैयारियों के बीच बुधवार की तड़के करीब चार बजे दुल्हन सुरभि के सीने में तेज दर्द होने से बेहोश हो गई।

 विदाई के तीन दिन बाद दुल्हन को मिली पिता की मौत की खबर तो हुई बेहाल 

परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने सुरभि को मृत  घोषित कर दिया। इसके बाद गांव के बड़े-बुजुर्गों व रिश्तेदारों से मशविरा करके छोटी बेटी निशा की दूल्हे के साथ भांवर की रस्म पूरी कराई गई। निशा और बरात को विदा करने के बाद सुरभि का अंतिम संस्कार किया गया। सुरभि की मां गुड्डी देवी बड़ी बेटी की मौत पर बिलखती रहीं। बेटा गौरव बार-बार उन्हें संभालता रहा।

लाल जोड़े में थाने पहुंची दुल्हन बोलीं, प्रेमी ने मेरी शादी तुड़वा दी, उसी से मेरा ब्याह करा दो 

1 टिप्पणी:

Unknown ने कहा…

👌👌👌👌👍👍👍💐💐🙏🙏