28 मई 2021

प्यार का दुखद अंत: फोन पर झगड़े के बाद प्रेमी ने फांसी लगाई तो प्रेमिका ने खाया जहर

कानपुर। दो दिलों का रिश्ता एक-दूसरे के विश्वास और प्रेम पर आधारित होता है। अगर दोनों में से किसी के भी मन में शंका रूपी बीमारी पैदा हो जाए तो मजबूत से मजबूत रिश्ता बर्बाद हो जाता है। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी कानपुर से सामने आई है। यहां एक युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे,दोनों के घर वाले दोनों के रिश्तों को भी स्वीकार कर चुके थे, लॉकडाउन के बाद दोनों की शादी होनी वाली थी,इसी बीच प्रेमी के पिता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, इसके बाद उसकी जिम्मेदारी बढ़ गई। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_81.html

                                                                      demo pic

परिवार का बोझ उठाने के चक्कर में वह प्रेमिका को कम समय दें पा रहा था, इसलिए प्रेमिका के मन में संदेह आ गया कि वह अब किसी और को चाहने लगा है। इस बात को लेकर दोनों में आय दिन विवाद होने लगा। इसी को लेकर गुरुवार शाम को भी दोनों में झगड़ा हुआ इसके बाद आक्रोशित युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमी की मौत प्रेमिका को कुछ अनहोनी की शंका हुई तो उसने प्रेमी के दोस्तों से पता किया तो पता चला किया युवक ने तो अपनी जान दे दी। इसके बाद युवती ने भी जहर का खाकर जान  दे दी। इस तरह एक साथ प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। रिश्ते है अनमोल में इस कहानी का जिक्र इसलिए कर रहे है क्योंकि प्यार का रिश्ता विश्वास की नाजूक डोर से जुड़ा होता है,इसलिए इसे संभाल कर रखना होता है। 

 मैं शादी करूंगी तो उसी से नहीं तो आत्मदाह कर लूंगी, प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी युवती 

मालूम हो कि संजीव कुछ माह पहले काम के सिलसिले में बिल्हौर गया था, जहां उसके प्रेम संबंध एक युवती से हो गए थे।दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर बातची करने लगे। धीरे-धीरे दोनों का प्यार बढ़ने लगा दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने का सपना देखने लगे। दोनों ने अपने-अपने परिवार वालों को इस बारे में बता दिया था, घर वाले भी इस रिश्ते को राजी हो गए थे। इसी बीच प्रेमी के पिता की मौत कोरोन संक्रमण से हो गई। इसके बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी प्रेमी संजीव पर आ गई। जिसकी वजह से वह प्रेमिका से मिलने नहीं जा सका। घरेलू काम ज्यादा होने की वजह से वह फोन पर बात भी कम कर पाता था, इसलिए युवती के मन में शक पैदा हो गया इस कारण दोनों में झगड़ा होने लगे थे।

प्रेमी के लिए पति को ठुकराया,उसने बदचलन कहकर घर से निकाला 

गुरुवार दोपहर बाद संजीव घर में ही फोन से प्रेमिका से बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद संजीव अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर ली, शाम को परिवार वाले जब वहां पहुंचे तो संजीव का शव पंखे के कुंडे से लटका था।संजीव से झगड़ने के बाद प्रेमिका उसके दोस्तों से संपर्क कर रही थी। इसी दौरान उसे संजीव की मौत की खबर मिल गई। उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिवार वाले उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां युवती ने दम तोड़ दिया। इस तरह एक प्रेम कहानी के सफल होने से पहले शक रूपी बीमारी ने बर्बाद कर दिया। 

प्रेमी- प्रेमिका को घर वालों ने रंगे हाथ पकड़ा, प्रेमी का सिर मुड़वाकर पहनाई चप्पल की माला 



कोई टिप्पणी नहीं: