23 अप्रैल 2021

युवती ने भाभी के भाई से ​लगाया​ दिल, लगुन जाने के एक दिन पहले दोनों ने दे दी जान

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना से रिश्तों में उलझी हुई एक प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी भाभी के भाई से प्रेम कर लिया। युवती का प्रेमी यानि भाभी का भाई उसके ही घर पर रहता था। साथ-साथ रहते हुए दोनों में कब प्रेम हो गया यह घर वालों को कभी पता ही नहीं चला। जब घर वालों को पता चली तो दोनों को समझाया दोनों मान गए थे। इसके बाद युवती की शादी ही और तय कर दी थी। युवती की 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी। वहीं 24 को उसकी लगुन होनी थी। लगुन के एक दिन पहले ही वह अपने प्रेमी के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_0.html
demo pic
                    


शादी वाले घर में बनने वाली दुल्हन की खुदकुशी से पूरे गांव में गम का माहौल है, वहीं मृतका की भाभी को दोहरी मार झेलनी पड़ रहीं है एक तरफ उसकी ननद मर गई, दूसरी तरह उसका भाई। इसके अलावा उसे जीवन भर ताना सुनने को मिलेगा कि तुम्हारे भाई को घर में पनाह दी, उसी ने पूरे  परिवार की खुशियों को आग लगा दिया। इसी डर से लगातार वह सदमें में है।  

भाई बहन का रिश्ता शर्मसार, बुआ के बेटे से हुआ प्यार तो शादी के पांच दिन बाद हुई फरार


मालूम हो कि मृतक 28 वर्षीय अमर सिंह पुत्र रामवीर सिंह भदौरिया, ग्राम माढै़न, जिला भिण्ड का रहने वाला था। उसके माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे। उसके एक बड़े भाई है जो मानसिक रुप से कमजोर है। एक ही बहन थी जो ग्राम रुपा का तोर में ब्याही थी। अमर सिंह अपनी बहन की ससुराल में रहता था। वहां उसका उसकी बहन की सगी ननद से प्यार हो गया। मृतका 20 वर्षीय आरती  दोनों का शव घर से  लगभग 100 मीटर दूरी पर  एक पेड़ से लटकता हुआ मिला।  

 जब नहीं जुड़ सकीं दोनों की प्यार की गांठ तो उड़ गए एक साथ आसमान में


दोनों को समाज का भय था, दोनों भागकर शादी भी नहीं कर पा रहे ​थे,वहीं युवती कहीं और घर नहीं बसाना चाहती थी। इसलिए दोनों ने मिलकर खुदकुशी करने का फैसला लिया। दोनों ने अपनी खुशी के लिए अपनी जान तो दे दी। लेकिन दोनों के इस कदम से दोनों के परिवार को बहुत गहरी चोट लगी है। खासकर मृतक की बहन को इस गम से उबरने में कई साल लग जाएंगे, उसे उम्र भर ससुराल वालों के ताने सुनने को मिलेंगे।

 16 साल के किशोर और 13 साल की किशोरी ने किया प्रेम विवाह तो जमाना बन गया दुश्मन


कोई टिप्पणी नहीं: