18 अप्रैल 2021

मानवता शर्मसार: कोरोना अस्पताल में भर्ती महिला से वार्ड बॉय ने किया दुष्कर्म का प्रयास

ग्वालियर। इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस भयंकर तबाही मचाए हुए है। मरीजों को इलाज नहीं मिल रहे है। लोग धरती के भगवान के दर पर इलाज के लिए चक्कर लगा रहे है। ऐसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसे पढने के बाद आप भी डॉक्टरी के पेशे में घुसे कुछ इंसान रूपी भेड़िए से नफरत करने लगेंगे।


 यहां ग्वालियर के एक कोविड अस्पताल में में भर्ती महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राइवेट कमरे में भर्ती महिला से आधी रात को वार्ड बॉय ने चेकअप के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, इसके बाद वार्ड बॉय ने दुष्कर्म का प्रयास किया, महिला के शोर मचाने पर वार्ड बॉय वहां से भाग गया। यह शर्मनाक घटना शनिवार रात 11 से 12 बजे के बीच लोटस हॉस्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज की है। शिकायत करने पर वार्ड बॉय ने महिला के बेटे व जेठ के साथ ने मारपीट भी की है। घटना की शिकायत कंपू थाना में दर्ज कराई गई है। परिजन ने कोविड हॉस्पिटल के डॉ. प्रशांत अग्रवाल पर भी आरोपी को बचाने और भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है
https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_32.html
demo pic
मालूम हो कि शिवपुरी की विवेकानंद कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे 16 अप्रैल की शाम को ग्वालियर के लोटस हॉस्पिटल के कोविड सेंटर, गोल्डन विलेज होटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां शनिवार सुबह महिला को ऑक्सीजन लगा दी गई थी। शनिवार रात 11 बजे वार्ड बॉय विवेक लोधी महिला के रूम में पहुंचा। उसने पूछा कैसा लग रहा है। तब महिला ने कहा कि कुछ ठीक नहीं लग रहा है। इस पर वार्ड बॉय महिला के कपड़े की चेन खोलकर छेड़छाड़ करने लगा। 


पहले महिला को लगा कि यह किसी तरह की जांच होगी जो कोविड मरीज को दी जाती होगी, लेकिन जब वार्ड बॉय ने गलत हरकतें शुरू कर दी तो उसने इसका विरोध किया। वह रूम से चला गया। रात 12 बजे वह फिर से रूम में आया। वार्ड बॉय ने रूम की अंदर से कुंडी लगा दी। इसके बाद महिला से पूछा कैसा लग रहा है। इस पर महिला ने उससे कहा वह ठीक है, तुम जाओ, लेकिन आरोपी ने कहा कि हार्ट बीट तो नहीं बढ़ी है। यह कहते हुए उसने महिला से जबरदस्ती शुरू कर दी। उसके इरादे समझकर महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। छेड़छाड़ से घबराई महिला ने फोन कर अपने बेटे को बुलाया।


 बेटा अपने ताऊ के साथ वहां पहुंचा। बेटे को महिला ने पूरी बात बताई। जब बेटा हॉस्पिटल के नीचे आया तो बाहर ही आरोपी विवेक लोधी खड़ा था। विवेक काे पकड़ा तो उसने महिला के बेटे और जेठ के साथ भी मारपीट की। यहां हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ आ गया और आरोपी को वहां से भगा दिया। पीड़ित महिला के बेटे ने इस मामले में कोविड हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रशांत अग्रवाल पर भी आरोपी को बचाने और मौके से भगाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के बेटे ने बताया कि जब आरोपी को उन्होंने पकड़ा तो डॉ. प्रशांत अग्रवाल वहां आ गए और आरोपी का वहां से भगा दिया। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने वार्ड बॉय को भले ही ​पकड़ लिया हो,लेकिन इस घटना ने एक बार फिर डॉक्टरी के पेशे को बदनाम कर दिया है। मालूम हो कि इससे पहले राजस्थान में एक महिला से आपरेशन के बाद आईसीयू में भर्ती महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: