04 अप्रैल 2021

बाली उम्र का प्यार जब चढा परवान, घर वाले बने दीवार तो यू कर ली जिंदगी बर्बाद

 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक नाबालिग प्रेमी जोड़े आत्महत्या कर ली। दोनों का शव सुबह11 बजे एक ही पेड़ से लटका मिला। प्रेमी कपल की आत्महत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। 

प्रतीकात्मक चित्र


आत्महत्या करने वाला लड़का 9वीं का छात्र था, जबकि लड़की 11वीं में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों ने के घर आसपास थे। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढते थे। परिजनों के अनुसार दोनों रविवार सुबह से ही घर से लापता थे। करीब 11 बजे दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 


शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने जान दी है। आशंका है कि किसी एक के परिवार को इनके अफेयर का पता चल गया था। विरोध करने पर दोनों ने जान दे दी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।


यह घटना प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र के गांव धावड़ी फला की है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहनी वाली पारसी मीणा (17) पुत्री भोमा सिंह मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि सुहागपुरा निवासी मनोहर लाल मीणा (15) तलाया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9वीं क्लास में पढ़ता था। मनोहर के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह मां के साथ धावड़ी फला स्थित ननिहाल आ गया था। मामा के घर रह कर ही पढ़ाई कर रहा था।


घर वालों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वह लोग सोकर उठे तो दोनों लापता थे। इसके बाद दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे। फिर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।


 पुलिस ने बताया कि दोनों अपने घरों से पैदल ही जंगल तक पहुंचे थे। उनके पास कोई अन्य सामान भी नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए। किशोर—किशोरी की आत्महत्या करने से उसके परिवार वाले गहरे सदमें में है। वहीं उनकी माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षणिक प्यार के फेर में  माता-पिता के सपनों को चकनाचूर कर देते है जो गलत है।



कोई टिप्पणी नहीं: