06 अप्रैल 2021

धरती के भगवान ने महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी ऐसी सजा

 रायपुर। इस धरती पर अगर किसी को भगवान का दर्जा दिया जाता है तो वह भगवान। क्योंकि एक डॉक्टर ही भगवान की तरह लोगों का कष्ट हरने की ताकत रखता है। लेकिन इस कलयुग में धरती के भगवान भी समाज में व्यापत अपने सम्मान को धूल में मिलाने से बाज नहीं आ रहा है। आज हमर रिश्ते है अनमोल में एक ऐसे ही बहशी डॉक्टर की बात करते है, जिसने न केवल अपने पेशे को बदनाम किया, ​बल्कि उसके इस कार्य से अब कोई अपनी बीबी, बेटी, या बहन को डॉक्टर के पास चेकअप के लिए अकेला नहीं छोड़ेगा। 

                        प्रतीकात्मक चित्र


रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना रायपुर के  गुढियारी इलाके से सामने आई।डॉक्टर के यहां इलाज कराने गई एक महिला के साथ डॉक्टर ने क्लीनिक में दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया और घटना की शिकायत करने की धमकी दी, तो डॉक्टर ने महिला की जान लेने की कोशिश की। महिला का दुपट्टा से गला घोटने की कोशिश की। महिला बेहोश हो गई तो डॉक्टर उसे नजदीक के अस्पताल ले गया। वहां भर्ती कराकर भाग गया।

अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली, लेकिन महिला बयान देने योग्य नहीं थी। 17 दिन बाद महिला थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रामनगर में डॉ. मनोहर गुप्ता (45) की क्लीनिक है। जहां गुढियारी इलाके की 30 साल की महिला इलाज के लिए आती थी। इसी दौरान महिला का डॉक्टर से परिचय हुआ था।

17 मार्च को महिला की तबीयत खराब थी। वह शाम को डॉ. गुप्ता की क्लीनिक पहुंची। डॉक्टर अकेले थे।  खाली पन का फायदा उठाते हुए डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने डॉक्टर का विरोध किया। उन्होंने डॉक्टर पर कार्रवाई की चेतावनी दी। तब डॉक्टर गुप्ता ने महिला के साथ मारपीट की।

महिला का दुपट्टे से गला घोटने की कोशिश की। महिला बेहोश हो गई। डॉक्टर डर गया। उसने महिला को उठाने की कोशिश। फिर वह गाड़ी बुलाकर महिला को अस्पताल ले गया। वहां महिला को भर्ती कराया। अस्पताल से उसके परिजनों को सूचना देकर भाग गया। जब महिला को होश आया तो उसने घटना बताई। वहीं डॉक्टर की इस करतूत को सुनने के बाद परिजन के साथ ही पुलिस वाले भी हैरान रह गए। डॉक्टर की इस हरकत ने डॉक्टरी के पेशे से लोगों का विश्वास खत्म कर दिया जो इस संसार के लिए गलत है।


कोई टिप्पणी नहीं: