03 अप्रैल 2021

बिहार में गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक परिवार की तीन पीढ़ियां जलकर हुई खाक

 

प्रतीकात्मक चित्र  

बिहार।
बिहार के समस्तीपुर के कल्याणपुर में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट में होने से दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के बाद फैली आग से आसपास के लगभग 20 लोगों के घर जलकर राख हो गए।

 शुक्रवार देर रात आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची, इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। मृतकों की पहचान छकन टोली निवासी सोनेलाल यादव की पत्नी कौशल्या देवी (50 वर्ष), संगीता देवी ( 28 वर्ष ) और 5 साल की पोती के रूप में की गई है। एक साथ एक परिवार की तीन पीढियों की मौत से सबकी आंख भर गई। वही इस हादसें में बचे परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमें में है। 

आग की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात गेहूं की दौनी करने के बाद महिलाएं  उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस-चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। 

सोनेलाल यादव की पत्नी कौशल्या, बहू संगीता और 5 साल की मासूम पोती घर के अंदर ही थे। जबरदस्त ब्लास्ट के कारण तीनों अंदर ही झुलसकर मर गए।यह दिल दहला देने वाली घटना से समस्तीपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर रामभद्रपुर गांव में शुक्रवार रात को हुई। विस्फोट होने से आसपास के दर्जनों घर आग की चपेट में आ गए। धू-धूकर घर जलने लगे। 

रामभद्रपुर में अफरातफरी का माहौल हो गया। चीख-पुकार के कारण गांव में मातम पसर गया। हादसे के वक्त लोग अपने घरों में गहरी नींद में थे। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।वहीं एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में गहरा सन्नाटा पसरा है। जहां एक तरफ की तीन मौत का गम तो दूसरी दर्जनों गृहस्ती खाक होने से पूरे गांव में दुख की लहर देखी जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: