02 अप्रैल 2021

कमजोर होते रिश्ते: पति ने सोशल मीडिया पर लव सिंबल डाला तो पत्नी ने मांग लिया तलाक

प्रतीकात्मक चित्र

 पानीपत।
भारतीय समाज में कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता शादी के जरिए सात जन्मों के लिए जुड़ जाता है, लेकिन इस युग में यह कहावत बेकार होती सिद्ध हो रही है। क्योंकि अब पति-पत्नी में इस रिश्ते को निर्वाह करने में ज्यादा रूचि नहीं है। क्योंकि इस समय पति-पत्नी का अहम और एक-दूसरे को धोखा देने की प्रवृत्ति ने विवाह रूपी बंधन को कमजोर कर दिया है। यहीं कारण है कि यह अनमोल रिश्ता अब तिनके के वार से ही बिखड़ जा रहा है। आज हम कुछ ऐसे बिखड़ते हुए परिवार की कहानी से यह बताने का प्रयास करेंगे कि कैसे विवाह रूपी बंधन खत्म होता जा रहा है। 

पहला किस्सा: हरियाणा के पानीपत से तलाक का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पति रोज सोशल मीडिया पर लव स्टेट का सिंबल पोस्ट करता था। इसी विवाद में पति-पत्नी में इतनी कलह हुई कि मामला तलाक तक पहुंच गया। मालूम हो कि लॉकडाउन में तलाक के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। क्योंकि कई माह तक पति -पत्नी एक साथ घरों में रहे है। इस दौरान कोई भी सोशल मीडिया पर कोई एक्टिविटी करता था। या अपने पार्टनर को धोखा देता था,पकड़ में आ जाता था। 

आपकों बता दे कि 2019 में समालखा के युवक की शादी सेक्टर-12 की लड़की से हुई। लाॅकडाउन में दुकान पर पति फाेन चलाता था, पत्नी फाेन करती ताे बिजी आता। हर दिन पति लव के भी स्टेटस डालता था। पत्नी काे शक हुआ। एक रात महिला ने पति के का माेबाइल पर लड़की से हुई चैट पढ़ लीं। दोनों में झगड़ा हुआ और आखिरकार तलाक हो गया।

दूसरा किस्सा: इसी तरह एक और घटना का जिक्र करना लाजमी हैं, लड़का-लड़की दाेनाें एक कंपनी में जाॅब करते थे। साढ़े तीन साल पहले दोनों ने शादी की। पति कई-कई दिन तक बाहर रहने लगा। पूछने पर कंपनी के काम से जाने की बात कहता। आईटी स्पेशलिस्ट काे शक हुआ ताे पति की फेसबुक की आईडी व पासवर्ड चुराकर खंगाला तो शक सही निकला। पत्नी ने तलाक मांग लिया।

तीसरा किस्सा: दस साल पहले मतलाैडा की लड़की की शादी फतेहाबाद में हुई। दाे बच्चे भी थे। लाॅकडाउन में पति सारा दिन माेबाइल पर लगा रहता था। फेसबुक पर लड़कियाें की फाेटाे पर कमेंट्स भी करता था। पति काे लड़की के साथ वाट्सएप चैट करते पकड़ लिया। 

पति ने गलती भी मानी, लेकिन पत्नी ने साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई, और दोनों अलग हो गए। यह वह दौड़ है जब हमें अपने ​परिवार को बिखड़ने से बचाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना होगा। तभी अनमोल रिश्ता बच पाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं: