02 अप्रैल 2021

सुहागरात पर पता चला वह महिला नहीं किन्नर है तो पति के अरमानों पर हुआ वज्रपात

 

प्रतीकात्मक चित्र

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से रिश्तों की उलझी हुई कहानी सामने आई है। यहां एक युवक ने एसपी को आवेदन देकर​ शिकायत की है कि उसकी शादी एक महिला की जगह किन्नर से करा दी। इसका पता उसे सुहागरात के दिन ही चला। युवक ने कहना है कि जब उसे पता चला तो उसने अपनी पत्नी का जिला अस्पताल में ले जाकर महिला डॉक्टर से चेक कराया तो उसके अंदर महिलाओं वाले कोई लक्ष्ण नहीं मिले, डॉक्टर ने बताया कि यह एक किन्नर है। 

युवक ने अपनी शिकायत में कहा कि दो साल पहले जिस लड़की के साथ उसकी शादी हुई, वो महिला नहीं बल्कि किन्नर है। शख्स ने बताया कि यह बात उसे सुहागरात के दौरान पता चली। पंखी जाटव ने उसी रात 12 बजे ससुर को फोन लगाकर विरोध जताया। विरोध करने पर उसके ससुर ने हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी। 

पति और उसके घर वालों ने ससुराल वालों और पत्नी मनीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पति ने शादी के नाम पर धोखा होने की वजह से पत्नी मनीषा को मायके भेज दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले मनीषा को साथ रखने के लिए दबाव बना रहे है। 

पंखी जाटव ने बताया कि 16 जून 2019 को उसकी मनीषा के साथ शादी हुई। लेकिन उसकी पत्नी किन्नर होगी, ये बात उसे सुहागरात के दिन पता चली। अगले ही दिन पंखी ने अपने बड़े भाई फूलसिंह और बहन सरोज को इस बारे में बताया। इसके बाद मनीषा को अस्पताल ले जाकर उसका चेकअप कराया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि मनीषा महिला नहीं बल्कि किन्नर है। इसके तुरंत बाद ही उसे मायके भेज दिया गया। 

वहीं इस मामले में पत्नी मनीषा ने भी अपने पति पंखी के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में आवेदन दिया है। मनीषा ने शिकायत में पति के साथ नहीं रहना चाहती है वह पति से भरण पोषण की भी मांग की है। अपने खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पंखी ने एसपी कार्यालय में एक और शिकायत दर्ज कराई है। 

मालूम हो कि पंखी जाटव ने पांच-छह महीने पहले पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पत्नी पर जो आरोप लगाए, उसका कोई सबूत नहीं मिला है। थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि पति-पत्नी को कुटुम्ब न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। वहीं से तलाक आदि की कार्रवाई हो सकती है। वहीं इस मामले के खुलने के बाद लोग इस विषय में चर्चा करते हुए देखे जा रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं: