02 अप्रैल 2021

प्यार में धोखा: युवती ने जिसके लिए अपना सबकुछ छोड़ा उसने उसे ही छोड़ दिया

 

प्रतीकात्मक चित्र

आगरा।
आगरा की रहने वाली एक युवती की दर्द भरी कहानी सामने आई है। यहां इस महिला ने एक युवक पर विश्वास करके उससे ​जीवन भर का रिश्ता जोड़ने के लिए उसकी हर बात मानी, यहां तक उसने अपने धर्म को भी बदल लिया। उसके साथ सात जन्मों का रिश्ता निभाने के लिए शादी के फेरे भी लिए। इसके बाद भी उस मतलबी युवक ने उसे धोखा दिखा। उसे मां बनने से महरूम किया।

 यहां तक तो उसने बर्दाश्त किया, गत माह जब युवक ने दूसरी शादी कर ली तो युवती का सब्र जवाब दे गया। इसके बाद वह अपनी ससुराल पहुंच गई, लेकिन वहां उसके साथ बहुत बदसलूकी की गई। युवक ने केवल अपनी संगिनी को पहचानने से इंकार दिया ब​ल्कि उसे घर के दरवाजे से ही धक्के देकर भगा दिया। इसके बाद दुखी महिला ने थाने पहुंचकर पति समेत दस लोगों पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करा दिया। 

 यह युवती आगरा के में थाना लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली है। युवती ने बताया कि चार साल पहले दोस्ती एक युवक से हुई। इसके बाद उसने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। शादी का नाटक करने के लिए उसका धर्म बदलवा कर उसका नाम भी बदल दिया। फिर चुपके से शादी कर ली। शारीकिर संबंध के बाद जब वह गर्भवती हो गई तो दो बार धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। चार महीने पहले उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। अब ससुराली धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने थाना लोहामंडी में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

अल्पसंख्यक समुदाय की युवती की दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2016 में वह खंदारी क्षेत्र की एक कोचिंग सेंटर में काउंसलर थीं। कोचिंग में फैकल्टी अनुज वर्मा था। अनुज मैनपुरी की प्रजापति कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों में प्यार हो गया। अनुज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम बदल दिया, मैं उसके प्यार में इस कदर मंत्रमुग्ध थी कि उसके इरादे भांप नहीं पाई। 

मई 2017 में शादी की। इसके बाद वह उसे एटा के गंजडुंडवारा में ले गया। दोनों किराये के मकान में रहने लगे। पति ने कोचिंग सेंटर खोल लिया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। मगर, पति ने गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। वर्ष 2018 में वह दोबारा गर्भवती हुई। 

पति उसे नैनीताल घुमाने के बहाने लेकर गया। बरेली में एक अस्पताल में चेकअप कराने के लिए रोक लिया। पति ने उसे डाक्टर से कुछ गोलियां दिला दीं, जिससे पेट में दर्द हुआ। बाद में डाक्टर कंचन ने आपरेशन कर सात महीने का गर्भपात करा दिया। बाद में पति उसे आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में आठ महीने तक रखे रहा। 

शाहगंज में भी एक मकान में रहा। आरोप है कि पति उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। 15 लाख रुपये के नकदी-जेवरात हड़प लिए। जमा पूंजी के 3.5 लाख रुपए भी हड़प लिए। आठ नवंबर 2020 में शाहगंज क्षेत्र में एक मकान में शिफ्ट कर दिया। कुछ दिन बाद दिल्ली और लखनऊ में काम बताकर चला गया। तब से लौटा नहीं है। मोबाइल नंबर भी बदल लिया। 


28 नवंबर को औरैया निवासी एक युवती से शादी कर ली है। इसका पता चलने पर वह पांच फरवरी को मैनपुरी पहुंची, लेकिन ससुरालियों ने धमकी देकर भगा दिया। साजिश में पति सहित ससुराली भी शामिल रहे। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अनुज वर्मा के अलावा डाक्टर कंचन, सुशीला देवी, नीरज, पंकज, अनिल सचिन, सरोज, अंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं परेशान युवती दर-दर न्याय के लिए गुहार लगाती फिर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: