31 मार्च 2021

नशे ने किया नाश,पत्नी का गला रेता तो बेटी ने पुलिस बुलाकर जेल कराई

 

प्रतीकात्मक चित्र

अयोध्या।
एक पति के ऊपर अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। लेकिन जब वहीं दरिंदा बन जाए तो उस परिवार की तो भगवान ही सुरक्षा करता है। कुछ ऐसी ही कहानी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से सामने आई है। यहां एक पिता एक पति अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर दिन रात शराब पीने लगा।

 पति द्वारा जिम्मेदारी नहीं निभाने से पत्नी किसी तरह परिवार चला रही थी, लेकिन नशे ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। इस परिवार की महिला मंगलवार शाम को बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी पति नशे में घर लौटा, पत्नी को केवल सब्जी में केवल आलू काटते हुए देखकर आक्रोशित हो गया।


 पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। पिता द्वारा मां से मारपीट करते हुए देख मां को बचाने आई बेटी सफल नहीं हुई। मां की मौत से बेटी रोने-​चिलाने लगी। तब तक आरोपी हत्यारा घर से भाग गया।


अयोध्या के थाना रौनाही अंतर्गत तहसीनपुर गांव में मंगलवार को खाना बनाने के लिए हुए विवाद के बाद नशेड़ी पति ने चाकू से पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। मां की मौत के बाद बेटी ने फोन करके पुलिस को बुलाया। आसपास ग्रामीण जुट गए सभी महिला को लेकर अस्पतला गए जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 


बेटी द्वारा मां की हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हत्यारे को तलाश करक गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि थाना रौनाही के तहसीनपुर गांव में मंगलवार सुबह खाना बनाने के विवाद में एक नशेड़ी पति गन्ना लाल ने अपनी पत्नी गीता पर चाकू से हमला कर दिया।


मृतका की नाबालिग पुत्री संगीता ने बताया कि मां ने आलू की सब्जी काटकर रखी थी और वह चावल बनाने जा रही थी, तभी पिताजी आए और मम्मी को डांटने लगे। उसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से मम्मी के गले पर वार कर दिया। गांव वालों ने मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


इस मामले में अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि यह घटना को नशे में अंजाम दिया गया। जब महिला घर में खाना बना रही थी,तभी पति नशे में घर लौटा महिला से किसी बात पर विवाद होने पर पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। पति द्वारा महिला को चाकू से गला रेतने की खबर मिलते ही घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी।


पिता द्वारा मां गीता देवी की गला रेतकर हत्या किए जाने से बेटी गीता का बुरा हाल है। वह गहरे सदमें में है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीने की वजह से पति पत्नी में अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। रौनाही थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया आरोपी गन्ना लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं मां को खोने के बाद बच्ची बदहवास है।

कोई टिप्पणी नहीं: