25 मार्च 2021

दुखद कहानीः पहले पति ने साथ छोड़ा, जब फिर बसाई दुनिया तो खुद कह गई दुनिया को अलविदा

प्रतीकात्मक चित्र

 फर्रुखाबाद।
शायद यह कहावत की सही कहीं गई है कि कोई -कोई इस दुनिया में फूटी हुई किस्मत लेकर आता है। उसके नसीम में कभी सुख नहीं लिखा होता है। उसके जीवन में दुख ही दुख होता है, ऐसी ही एक दुखद कहानी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सामने आई है।

 यहां एक युवती की पहले शादी होती है। हंसी- खुशी वह ससुराल आती है। हाथों की मेेहंदी भी नहीं छूटती कि उसका सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाला पति उसे बीच मझधार में छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह देता है। फिर इस गम में उसकी सारी खुशियां काफूर हो गई। 


इसके बाद वह एक विधवा का जीवन जीने लगती है। फिर मृतक युवक और युवती के परिजनों ने एक मत होकर उसकी दुनिया में फिर से बहार लाने के लिए उसके देवर से शादी कराने की सोचते है। दोनों को किसी तरह शादी के लिए मनाते हैं। दोनों की शादी बुधवार को करा दी जाती है। 


शादी के बाद जब वह फिर ससुराल जा रही थी इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में  दुल्हन की मौत हो गई। वहीं कार में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

यह दुखद कहानी फर्रूखाबाद के  फतेहगढ़ के गांव नया नगला महरूपुर सहजू निवासी प्रदीप जाटव ने अपने मृतक भाई की पत्नी किरन से शादी की थी। इसके बाद परिवार कार से लौट रहा था। शाम करीब सात बजे नवाबगंज थाने के गांव शुकरुल्लाहपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।


इस दुर्घटना में नवविवाहिता किरन 27 प्रदीप की चाची सीमा 35 चाचा सतीश 40 लकी 5, छिबरामऊ के गांव कुबेरपुर बनवारी निवासी बहनोई नीरज 28  बहन प्रियंका 25 एवं फतेहगढ़ के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी सुरेश चंद्र45कार में ही फंस गए।


घायालों को परिजन इलाज के लिए अस्पाल लेकर गए । यहां चार लोगों का इलाज कर छुट्टी दे  दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।


 किरन के पहले पति दीपू उर्फ दीपक की मौत सात जनवरी 2020 को हो गई थी। किरन के एक बेटा लकी है। परिजनों की सहमति से उसने देवर प्रदीप से शादी करने का फैसला किया था।


वहीं शादी के बाद दुल्हन की मौत से घर में कोहराम मच गया। घर में जहां एक तरफ लोग दुल्हन के आने के इंतजार कर रहे थे वहां मौत की खबर पहुंचने से रोना -धोना मच गया। मृतका नवविवाहिता के घर जब उसके मौत की खबर पहुंची तो उसकी मां समेत अन्य लोगों का बुरा हाल हो गया। मृतक नवविवाहिता का बेटा एक बार फिर अनाथ हो गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: