25 मार्च 2021

एक मजबूर पिता ने पहले बेटे को सुलाई मौत की नींद फिर खुद सो गया, अब कभी नहीं उठेंगे दोनों

प्रतीकात्मक चित्र  

मथुरा।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मजबूर पिता जिसने एक बच्चे को पालकर बड़ा किया, फिर न जाने किस विवशता में पहले उसकी गला घोंटकर हत्या कर दीं। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से लटक गया। 

जब घर वालों को एक साथ पिता-पुत्र की मौत की जानकारी हुई तो मानों घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और मां दोनों के शव देखकर बेसुध हो गई घर के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में रोने-पीटने की शोर सुनकर लोगों को हुजूम उमड़  गया।


 जब पड़ोसियों ने देखा कि पिता-पुत्र की मौत हो गई है तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  यह दिल दहला देने वाला मामला मथुरा में थाना हाईवे अंतर्गत एटीवी के पीछे स्थित रोहिणी एंक्लेव कॉलोनी में सामने आया है। यहां घरेलू विवाद के बाद पिता-पुत्र का एक  कमरे में शव मिला।


 पुत्र का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि पिता पंखे से लटका हुआ था। पिता ने अपने बेटे की पहले हत्या की और बाद में खुद फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मालूम हो कि रोहिणी एंक्लेव कॉलोनी में प्रेमपाल 42 अपनी पत्नी लता, पुत्र राज 11 और कार्तिक 6 साल के साथ रहता था।


 उसकी सास किरण भी प्रेमपाल के घर पर ही रह रही है। प्रेमपाल और उसकी पत्नी के बीच रात को झगड़ा हो गया हो गया। प्रेम पाल अपने दोनों पुत्रों को लेकर कमरे में सो गया। दूसरे कमरे में उसकी पत्नी, सास सो गई। सुबह जब छोटा बेटा जाग कर रोने लगा। 


वह पिता के कमरे के पास गया। कमरा अंदर से बंद था। जब पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा तो प्रेमपाल धोती का फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ था। परिवार वालों ने ईंट पत्थर से दरवाजा तोड़ा। सूचना पर एसपी सिटी भी पहुंच गए।


इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात प्रेमपाल अपने दो बच्चों के साथ खाना -पीना खाकर के कमरे में सोने चला गया था। रात दो बजे करीब छोटा बच्चा कार्तिक रोने लगा तो उसकी मां लता उसे अपने साथ कमरे में ले गई। सुबह बालक राज चारपाई लेटा था वही प्रेमपाल गले धोती का फंदा लगाए हुए लटका हुआ था। बालक के गले पर नाखून के निशान थे।


वहीं पति और बेटे की मौत से दुखी मां बार-बार यह सोचकर रोए जा रही है अगर वह घर में विवाद नहीं करती तो शायद उसके पति और बच्चा आज उसके साथ होते है।वह लगातार टूटे हो रिश्ते पर आसंू बहा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: