28 मार्च 2021

युवक ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर शव गटर में बहाया, पुलिस ने इस तरह सुलझाई हत्या की गुत्थी

demo pic

 पंजा​ब।
पंजाब के अमृतशहर से रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे सुनकर किसी के भी दांत खट्टे हो जाए। यहां एक युवक का पारिवारिक रिश्ता बिखर गया था। इसके बाद  पति—पत्नी ने अलग—अलग राह अपना ली थी। दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में तलाक की केस भी लगा दी थी। इसी बीच पति से अलग रह रही युवती पूजा का एक युवक शुभम से प्रेम संबंध हो गया। 


इसकी जानकारी जब उसके पति संजय को चली तो वह उसे बर्दाश्त नहीं कर पाया । इसके बाद उसने पत्नी के प्रेमी को दुनिया से हटाने के लिए ऐसी साजिश रची कि जिसे सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। युवक ने अपनी परचित एक महिला को पत्नी के प्रेमी का नंबर देकर उसे अपने प्रेमी जाल में फंसाने के लिए कहा। एक दिन महिला ने उसे अपनी मिठ्ठी बातों में  उलझाकर उसे अपने घर मिलने के लिए बुलाया इसके बाद युवक और उस महिला ने पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर उसकी हत्या करके शव को टुकड़ों में बांटकर गटर में फेंंक दिया था।


 ताकि किसी को इस अपराध की भनक नहीं लगे, लेकिन पुलिस की शातिर नजरों से यह अपरा छिप नहीं पाया पुलिस ने आखिर में अपरा​धियों को जेल के पीछे पहुंचा दिया। इस मामले को सुलझाने हुए पुसिल ने बताया कि पिछले दिनों गटर में युवक के शव के मिले टुकड़े मिले थे। इस मामले में पुलिस ने न्यू गोल्डन एवेन्यू स्थित गली नंबर एक में रहने वाले संजय व 40 खूह के पास रहने वाली मंजू को गिरफ्तार किया है। संजय ने मंजू के साथ मिलकर शुभम महाजन नामक युवक की बेरहमी से हत्या की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर गटर में फेंक दिए थे। 



संजय की पत्नी से शुभम महाजन के संबंध थे। इसी से नाराज संजय ने उसकी हत्या के लिए मंजू नामक एक महिला का साथ लिया।छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के अनुसार गिरफ्तार किए गए संजय ने जुर्म कबूल कर लिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि नारायणगढ़ निवासी शुभम महाजन (24) कटराआहलूवाला में एक कपडे़ दुकान पर नौकरी करता था। उसके गोल्डन एवेन्यू निवासी संजय की पत्नी पूजा से प्रेम संबंध थे।


संजय गली-गली जाकर कुर्सियों की मरम्मत कर काम करता था। इस संबंधों के शक के कारण पूजा और उसके पति संजय के रिश्ते ठीक नहीं थे। पूजा ने संजय से अलग होकर शुभम के साथ जिंदगी गुजारने की ठान ली थी। उसने लगभग एक साल पहले पति संजय के खिलाफ कोर्ट में तलाक की याचिका भी दायर कर दी थी। पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चलने पर संजय ने अपनी परिचित मंजू को शिवम का मोबाइल नंबर दिया। 


उसने मंजू से शुभम को अपने प्रेम जाल में फंसाने को कहा। इसी बीच शुभम और मंजू की भी बातें शुरू हो गईं। संजय के इशारे पर मंजू ने 17 मार्च को शुभम को मिलने के लिए उजागर नगर बुला लिया। वहां संजय अन्य साथी ललित के साथ पहुंच गया। आरोपियों ने पहले शुभम की पिटाई की। बाद में उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर घर के बाहर गटर में फेंक दिए। इस मामले के समाने आने के बाद संजय की पत्नी पूजा फिर से टूट गई उसका कहना है कि पति से ​रिश्ते खराब होने के बाद शुभम ही उसे सहारा दिए हुए था, उसकी हत्या के बाद वह फिर टूट गई।  


कोई टिप्पणी नहीं: