10 जून 2021

प्रेमी के साथ जीवन के हसीन पल बिताने के फेर में पत्नी को पति को ईंट से कुचवा डाला

आगरा। आगरा के रहने वाले एक व्यवासायी की पत्नी का फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के रहने वाले एक युवक से दो साल पहले मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे, जबकि युवक जानता था कि उसकी प्रेमिका शादीशुदा फिर भी उसने उससे मोहब्बत की। दोनों एक -दूसरे से मिलने-जुलने लगे थे। अब दोनों का एक दूसरे के बिना रहना मुश्किल होता जा रहा था। इसी बीच व्यवासायी को पत्नी के अफेयर के बारे में जानकारी हो गई। व्यवसायी ने पहले पत्नी को अवैध संबंध खत्म करने की समझाइश दी, लेकिन पत्नी के सिर पर प्यार का भूत सवार था। वह पति की बातों को अनसुना करके अपने अवैध संबंध को जारी रखा। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_52.html?view=classic
 प्रतीकात्मक चित्र 


जब पत्नी ने प्रेमी से मिलना-जुलना नहीं छोड़ी तो पति उससे मारपीट करने लगा। इससे नाराज पत्नी पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रच डाली।इसके लिए प्रेमी ने अपने भाई को भी इस साजिश में शामिल किया। फिर योजना के अनुसार पत्नी ने बच्चों को को​ल्डड्रिंक देकर कमरें में टीवी चलाकर सोने के लिए कह दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। रात को जब पति शराब के नशे में आया और खाना खाकर सो गया तो पत्नी ने प्रेमी को इशारा किया। प्रेमी पहले से उसके छत पर आकर भाई के साथ छिपा था। इशारा मिलते ही दोनों ने व्यापारी के सिर को ईंट से कुचलकर मार डाला। फिर शव को बोरे में भरकर घर के बाहर कचरे के ढेर में फेंक दिया। इसके बाद प्रेमी और उसका भाई वहां से चले गए। पत्नी हत्या के सबूत मिटाने के सार प्रयास किए, लेकिन पुलिस की नजरों से वह बच नहीं पाई। 


पति की हत्या के बाद पत्नी ने ससुराल वालों को फोन करे जानकारी दी कि वह मिल नहीं रहे है उनका मोबाइल भी बंद है। घर वाले जब पहुंचे तो सारी जानकारी लेने के बाद पुलिस को फोन किया, अगले दिन जूता व्यापारी का शव कचरे में बोरे में बंद मिला था। पास ही खून से सने कपड़े, चादर, तकिया आदि सामान पड़ा हुआ था। घर की छत पर भी खून था। बच्चों ने बताया था कि तकिया और चादर उनके घर की है। घर में हत्या हुई थी। बड़ों में सिर्फ नरेश की पत्नी घर पर मौजूद थी। तीनों बच्चे बहुत छोटे हैं। पुलिस का पहना शक पत्नी प्रमिता पर ही गया था।


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि इंस्पेक्टर ताजगंज उमेश त्रिपाठी ने शक के आधार पर पत्नी से पूछताछ शुरू की। पत्नी ने चंद मिनट में सच्चाई कबूल कर ली। उसे बताया गया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमें वह व्यक्ति कैद है जो रात को उनके घर आया था। प्रमिता ने पुलिस को बताया कि ग्राम नगला केवल, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद निवासी रविकांत से दो साल पहले उसकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। एक दूसरे को प्यार करने लगे। दोनों एक दूसरे के घर आया-जाया करते थे। पति को यह जानकारी हो गई। वह इसी बात पर उसे बेइज्जत करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने ठान लिया कि रविकांत के साथ रहेगी। पति इसमें रोड़ा थे। इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने की योजना रविकांत के साथ बनाई। रविकांत का भाई शशिकांत भी इसमें शामिल हो गया।


पत्नी प्रमिता ने पुलिस को बताया कि रविकांत अपने भाई शशिकांत के साथ बाइक पर आया। उनके घर के पास एक मकान खाली पड़ा है। उसके जरिए छत के रास्ते उनके घर आया। रविकांत ने अपना मोबाइल बंद रखा था। रात को प्रमिता ने बच्चों को कोल्ड ड्रिंक दी। मोबाइल दिया। कमरे का टीवी चला दिया। बच्चे खुश हो गए। बाहर से कुंडी बंद कर दी। पति ने शराब पी रखी थी। साढ़े दस बजे वह गहरी नींद में सो गए। उसने शशिकांत के मोबाइल पर ओके का मैसेज भेजा। दोनों नीचे आ गए। सोते समय पति के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए। बिस्तर पर खून बिखर गया। शव को बोरे में बंद किया। उठाकर छत पर ले गए। पीछे फेंक दिया। खून से सने कपड़े भी वहां फेंक दिए। 

इसे भी पढ़िएं...


कोई टिप्पणी नहीं: