04 मई 2021

प्रेमी-प्रेमिका को गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा फिर दी यह प्यार भरी सजा

बिहार। बिहार के बड़हिया में अनोखी शादी देखने को मिली। यहां एक प्रेमी युगल दुनिया से छिप-छिपकर प्रेम करता था। इसी प्रेम के दौरान दोनों को रविवार को रंगे हाथों ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव में हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने दोनों को रातभर एक पेड़ से बांध दिया। रातभर प्रेमी जोड़ा पेड़ के साथ खड़ा रहा है। सोमवार सुबह ग्रामीण जुटे सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि दोनों की शादी करा दी।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_70.html
 प्रतीकात्मक चित्र


प्रेमी-प्रेमिका के पेड़ से बंधे होने की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। यह मामला है बिहार के ब​ड़हिया के गांवअकरपुर गांव का। यहां के रहने वाला एक आशिक सचिन कुमार अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पास जाकर इश्क लड़ा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की इन पर नजर पड़  गई। फिर दोनों को पकड़ कर गांव के बाहर एक पेड़ से बांध दिया गया। रातभर दोनों पेड़ के नीचे पड़े रहे है। 

 मजबूत रिश्ता: दूल्हे ने बिना बैंड बाजा बरात के पहुंचा शादी करने, बिना दहेज के घर लाया दुल्हनियां


दरअसल जिस महिला युवक प्रेम कर रहा था उसके घर में कोई नहीं था। सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए थे। जब घटना की जानकारी मिली तो सुबह तुर्केजनी गांव पहुंच कर दोनों प्रेमी प्रेमिका को ससुराल वाले व ग्रमीणों ने गांव के ही काली मंदिर में शादी करवा दी। इस दौरान स्थानीय बीरुपुर थाना को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया।

मागलिक दोष दूर करने के लिए शिक्षिका ने 13 साल के बच्चे के साथ किया विवाह का नाटक, विधवा भी बनी

शादी के बाद प्रेमिका अब प्रेमी के साथ जाने से इनकार कर रही है। प्रेमिका का कहना है कि ग्रामीणों ने जबर्दस्ती शादी करवा दी है। प्रेमिका के ससुराल वालों ने भी अपनाने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने घटना के सबन्ध में प्रेमिका के मायके को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब महिला के सामने जीवन का संकट आ गया है न तो प्रेमी के साथ जाना चाह रही है और नहीं ससुराल वाले उसे अपना रहे है। इसके अलावा वह अपने मायके भी नहीं जाना चाह रही है। उसे लोकलाज सता रहा है कि वह अपने मायके जाकर क्या बताएगी। 

नर्स को शादी की बात पक्की करने के बहाने प्रेमी ने होटल में बुलाकर, ऐसा किया काम


कोई टिप्पणी नहीं: