16 मई 2021

सात फेरों के समय दूल्हे को आया तो चक्कर तो मच गया बवाल, फिर बिन ब्याहे लौटी बरात

 नालंदा। बिहार के नालंदा जिले ​का एक युवक बड़े अरमानों के साथ दूल्हा बनकर शादी के लिए घर से निकला था। बरात दुल्हन के दरवाजे चढ़ने के बाद शादी के समय दूल्हे को मिर्गी आ गई, जिसे देखकर घराती और बराती दोनों के होश उड़ गए। इसके बाद ऐसा विवाद बढ़ा की घरातियों ने बरातियों के बंधक बना लिया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद बारातियों को छुड़ाया जा सका।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_16.html
प्रतीकात्मक चित्र


आपकों बता दें कि नालंदा के गिलानी गांव में शादी की रस्में हो रही थी। इसी दौरान जब पंडित जी फेरे के मंत्र पढ़ाने लगे तो दूल्हा गिर पड़ा, दुल्हन पक्ष को मिर्गी की जानकारी मिली तो दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना के बाद बरातियों और घरातियों काफी देर तक तकझक हुई।

दूल्हे को ठुकराकर दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई वरमाला तो दूल्हे का दिल बैठ गया

जब दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ तो, वधु पक्ष वालों ने दूल्हे के रिश्तेदारों और बारातियों को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि शादी में खर्च हुए सारे पैसे दूल्हे के परिवार वालें लौटाएं, इसके बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत में चर्चा के बाद दुल्हे और बारातियों को छोड़ा गया। वहीं घटना के बाद पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की। वहीं बिना शादी के बिना जब दूल्हा लौट रहा था उसके मन में बिन दुल्हन के लौटने की जो टीस थी, वह उसकी आंखों से झलक रही थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: