11 अप्रैल 2021

मौसेरे भाई से किया इश्क, घर से भागकर रचाई शादी, सात माह बाद मिली ऐसी दर्दनाक मौत

 मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक बेमेल रिश्ते की कहानी सामने आई है। यहां मौसेरे भाई बहन में इश्क हो गया। घर वालों ने जब आपत्ति जताई तो दोनों ने एक दूसरे साथ निभाने घर से भागकर मंदिर में शादी रचाई। दुर्भाग्य से यह रिश्ता सात माह भी नहीं चल सका। 

शुक्रवार देर रात को विवाहिता का शव कमरें में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवती के पति समेत ​तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि कोरोना काल मुंबई से भागकर युवक घर यानि मऊ के लिए निकला था, लेकिन घर न पहुंचकर मौसी के घर आजमगढ़ पहुंच गया। यहां कुछ दिनों तक मौसी के घर में रहा।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_10.html
 प्रतीकात्मक चित्र


 इसी दौरान उसका मौसी की बेटी से प्रेम-प्रंसग हो गए। दोनों में इतना ज्यादा प्यार हो गया कि दोनों ने जानते हुए कि भाई -बहन के रिश्ते को कोई  स्वीकार नहीं करेगा फिर भी मंदिर में शादी रचा ​ली। शादी के बाद मौसेरी बहन भाई से पति से बने युवक के घर यानि अपनी ससुराल मऊ में ससुराल में रहने लगी।

भाई -बहन के बीच बना अवैध संबंध किसी को मंजूर नहीं था। शादी के लगभग सात  महीने में ही बेमेल इश्क का अंजाम बदतर हुआ। दोनों के साथ- साथ जीने के सपने बिखर गए। दोनों में रोज कलह होने लगी। कहल इतनी बढी कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, मऊ जनपद के कोपागंज ग्राम सभा के सेंदुराइच की कोन्हवा अनुसूचित जाति की बस्ती में शुक्रवार रात एक विवाहिता का शव कमरे में लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने पति सहित तीन लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मालूम हो कि सेंदुराइच के कोन्हवा बस्ती निवासी 22 वर्षीय युवक सात वर्ष पूर्व कमाने के लिए मुंबई गया था। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण कामकाज ठप हुआ तो वह घर के लिए निकला। इसके बाद लॉकडाउन में घर लौटते समय वह आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र स्थित अपनी मौसी के घर में रुक गया था। इस दौरान उसे मौसी की लड़की से प्यार हो गया। 

इसके बाद जून 2020 में दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली। युवती के परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। बाद में जब पता चला कि उनकी बेटी मौसेरे भाई के साथ शादी रचा ली है तो परिजनों ने नाराजगी जताई। उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी के बाद से युवती कोन्हवा बस्ती स्थित ससुराल में ही रह रही थी। 

इसी बीच शुक्रवार को युवती की मौत की खबर सुनने के बाद बेमन ही सही उसके घर वाले उसकी ससुराल पहुंचे। परिजनों ने देखा की उसकी बेटी के शरीर पर मारपीट के निशान है इसके बाद घर वालों ने उसके पति और घर वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया। 

बेमेल रिश्तों की यह कहानी भी पढ़ें 




कोई टिप्पणी नहीं: