19 मार्च 2021

पति और जीजा करते है महिला की इज्जत तार-तार अबला पहुंची थाने

 गोरखपुर। जब पति- पत्नी एक -दूसरे के साथ सात जन्मों का रिश्ता जोड़ते है तो दोनों एक-दूसरे से कई वादे करते है इसी वादे के भरोसे उनका जीवन चलता है। गोरखपुर शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 

यहां एक महिला की माने तो उसके साथ उसका पति और जीजा अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाते है। जब महिला विरोध करती है तो जान से मारने की धमकीं दी जाती है।  महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। 




महिला के अनुसार  दिल्ली से बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर यहां शिकायत पहुंची है। पीड़िता ने गोरखपुर के गीडा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता के आरोपों को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

 पुलिस घटना की पूरी जानकारी लेकर तुरंत छानबीन करने में जुट गई। बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसी महीने सहजनवां थाने में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में विवाहिता ने पति के ऊपर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। महिला ने अपने पति के ऊपर अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है। 

जानकारी के मुताबिक, विवाहिता ने गीडा थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसकी शादी दो साल पहले गीडा इलाके  के एक गांव में हुई थी। पति दिल्ली में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। आरोप लगाया कि पति का जीजा जो कि सहजनवां इलाके का निवासी है, उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था।

28 फरवरी को जीजा के दबाव में आकर पति उसे दिल्ली ले गया। वहां पर पति व जीजा ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर अप्राकृतिक सामूहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।
 जान बचाकर वहां से भागी और अपने मायके पहुंची और फिर घरवालों को घटना की जानकारी दी।अब पीड़िता ने गीडा थाने में तहरीर दी है। गीडा इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, घटना दिल्ली की है, कार्रवाई  वहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: