19 मार्च 2021

सात फेरों का रिश्ता, सात दिन भी नहीं निभा सकीं बेवफा , भांजे के प्यार में हुई फरार

प्रतीकात्मक चित्र 


 बिहार।  बिहार के गोपालगंज जिले से रिश्तों के साथ बेइमानी की खबर ने सबके होश उड़ा दिए है। यहां एक युवक ने युवती से जीवन भर का साथ निभाने के लिए बड़े अरमानों के साथ उसके साथ सात फेरे लेकर उसे अपने घर लाया था। 

लेकिन उस बेवफा दगाबाज महिला ने सात फेरों का साथ सात दिन भी नहीं निभा सकी। शादी के चौथे दिन ही अपने पति के भांजे के प्यार में पागल हो गई। 


नवविवाहिता ने अपने नए नवेली पति की खुशियों को लात मारते हुए प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। नई -नवेली पत्नी के घर से भागने से पति ठगा सा महसूस कर रहा है। दुखी  पति ने पुलिस के पास मुकदमा दर्ज कराया है। दोनो की तलाश जारी है।


दरअसल यहां शादी के चार दिन बाद ही एक मामी को अपने भांजे से प्यार हो गया। इसके बाद मामा की गैरमौजूदगी में मामी व भांजा फरार हो गए। 

दरअसल यह रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला बिहार के गोपालगंज जिले के   मांझा थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि मामले को लेकर मामा ने अपने भांजे सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत महिला और उसके भांजे की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि मांझा थाने के सुरवनिया गांव के राकेश शर्मा की 22 फरवरी 2021 को थावे थाने के हरपुर गांव के उपेंद्र शर्मा की बेटी पिंकी कुमारी संग शादी हुई थी। शादी के बाद बरौली निवासी भांजा विवेकानंद शर्मा अपने चार साथियों के साथ उनके घर आने-जाने लगा।


बताया गया कि शर्माजी अपनी पत्नी को घर छोड़कर हार्डवेयर की दुकान में चले जाते थे। इस बीच भांजे ने अपनी मामी को प्यार के जाल में फंसाया और शादी के चार दिन बाद ही उसे लेकर फरार हो गया। पीड़ित पति ने इसे लेकर भांजे और उसके परिजनों से भी शिकायत की। पीड़ित पति के मुताबिक फोन करने पर उसे गाली.गलौज दी जा रही है।


उधर मांझा थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अपहृत महिला की तलाश जारी है। बताया गया कि आरोपी घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


जब से यह मामला थामने आया है लोग सोशल मीडिया पर इसे चटकारे लेकर शेयर कर रहे है। कोई एक बेचारे पति का दर्द बता रहा है तो कोई एक बेवफा पत्नी की दगाबाजी।एक यूजर ने यहां तक लिखा कि भांजे ने मामा के घर में डाला डाका  नई नवेली मामी को ले  उड़ा ।

कोई टिप्पणी नहीं: