28 मार्च 2021

चोरी करने घर में घुसे चोर ने महिला को सोते देख, नीयत बिगड़ी कर दिया यह काम

demo pic

 
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया । यहां एक घर में चोर चोरी कि नीयत से घुसा, लेकिन सामने सोती हुई महिला को देखकर उसके अंदर छिपा सैतान जाग गया।


 और उसने महिला के साथ हैवानियत कर बैठा। चोर ने महिला के साथ जबरदस्ती की तो वह शोर मचाने लगी। इस पर उसने सरिया दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सिधौना बाजार से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने 20 मार्च को शिकायत की थी कि उसके घर में घुसे एक युवक ने सरिया दिखाते हुए डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर खानपुर पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। 


मामले के शीघ्र निस्तारण के  लिए अपर पुलिस अधीक्षक, नगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में लगातार आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी थी। जांच पड़ताल में पता चला कि दुष्कर्म का आरोपी अमेहता निवासी अनिल यादव है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि अनिल कहीं भागने की फिराक में सिधौना बाजार में है। 


पुलिस की पूछताछ में दुष्कर्म के आरोपी अनिल यादव ने बताया कि 19 मार्च की रात वह घर में टीवी और मरकरी चुराने की नीयत से घुसा था। इस दौरान घर में सोई एक महिला को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। इस पर सरिया दिखाते हुए डरा धमका कर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी की सरिया भी बरामद की है। 
  

कोई टिप्पणी नहीं: